उत्तराखण्डकुमाऊं,

विज्ञान प्रदर्शनी में छात्राओं ने प्रस्तुत किए मॉडल

लालकुआं न्यूज़- राजकीय कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय में बुधवार को आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी का शुभारंभ सांसद अजय भट्ट के प्रतिनिधि लक्ष्मण खाती ने फीता काटकर किया। उन्होंने छात्राओं के बनाए विज्ञान मॉडलों का अवलोकन कर उनकी सराहना की।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड (अजब गजब) यहाँ युवक ने की सांड सवारी, सांड को दौड़ाया घोड़े की तरह, सोशल मीडिया हुआ वीडियो वायरल, देखे वीडियो।

 

 

खाती ने कहा कि विज्ञान प्रदर्शनी से छात्राओं में वैज्ञानिक सोच और नवाचार की भावना विकसित होती है। उन्होंने बताया कि सांसद अजय भट्ट के प्रयासों से विद्यालय में हाईटेक शौचालय और भोजन गृह समेत कई विकास कार्य कराए गए हैं। उन्होंने विद्यालय की समस्याओं के समाधान के लिए प्रयास करने का आश्वासन भी दिया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में बड़ा हादसा: कैंची धाम जा रही कार कूड़ा गाड़ी से टकराई, दो सगे भाइयों समेत पांच घायल

 

 

इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. राजकुमार सेतिया, समाजसेवी वीरेंद्र कोरंगा, प्रधानाचार्य आशा बिष्ट, राजेंद्र पडियार सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्राएं और अभिभावक मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  कर्णप्रयाग में हेमकुंड यात्रियों और व्यापारियों के बीच खूनी झड़प, चार गिरफ्तार; 5 घंटे तक बाधित रही बद्रीनाथ यात्रा