उत्तराखण्डकुमाऊं,
एसआईआर जागरूकता कार्यक्रम में छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा

पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज, हल्द्वानी नारायण नगर में गुरुवार को एसआईआर विशेष गहन पुनरीक्षण के प्रति जागरूकता एवं प्रचार-प्रसार कार्यक्रम आयोजित किया गया।
स्वीप ब्लॉक कोऑर्डिनेटर हल्द्वानी अभिलाषा कीर्ति और दुर्गादत्त गुणवंत के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं ने पोस्टर, भाषण और निबंध प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के दौरान एसआईआर के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए छात्राओं को जानकारी दी गई।
विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री सीपी भट्ट सहित शिक्षक हेमंत जोशी, साहू, संजीव पांडे, पुष्कर सिंह, विनोद कुमार कांडपाल और अजय साहू मौजूद रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को एसआईआर के प्रति जागरूक करना रहा।










