उत्तराखण्डगढ़वाल,

यहाँ अस्पताल के टॉयलेट में महिला ने बच्ची को दिया जन्म, महिला बच्ची को छोड़कर हुई फरार, पुलिस जांच में जुटी

देहरादून न्यूज़: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में एक शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है। जहां विकासनगर में जिला उप अस्पताल के टॉयलेट में एक बच्ची को जन्म देकर महिला वहाँ से फरार हो गई। सूचना प्राप्त होने पर सामाजिक कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और बच्ची को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। आशंका जताई जा रही है कि लोक लाज की डर से महिला बच्चे को छोड़कर भाग गई है। जिसके बाद पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं- तीन सप्ताह में समाधान न हुआ तो आवारा गोवंश को हांककर तहसील लालकुआँ में बांधने को विवश होंगे ग्रामीण

खबर बुधवार की सुबह की है। जहां एक 23 साल की महिला प्रसव के लिए जिला उप अस्पताल पहुंची। उसके साथ एक युवक भी था। बताया जा रहा है कि युवक पर्चा बनवाने लगा, उस युवक ने पर्चे में महिला का नाम प्रीति और उम्र 23 साल लिखवाया। इस बीच महिला टाॅयलेट में गई। जहां उसने बच्ची को जन्म दिया। इसके बाद दोनों बच्ची को टाॅयलेट में छोड़कर वहाँ से फरार हो गये।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- देवभूमि के इस गांव में नहीं मनाई गई जन्माष्टमी, पूरे गावं में परसा रहा सन्नाटा, भावुक कर देगी आपको ये वजह

पूरे मामले का पता तब चला जब सफाई कर्मचारी ममता ने टाॅयलेट में बच्ची को देखा। वह बच्ची को उठाकर प्रसव रूम में ले आईं। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात डॉ. मंजू राणा ने बच्ची की नाजुक हालत को देखते हुए उसे ड्रिप चढ़ाई। बच्ची के मिलने की खबर पर सामाजिक कार्यकर्ता भी अस्पताल पहुंच गए। बच्ची की हालत नाजुक होने पर उसे सामाजिक कार्यकर्ताओं के सहयोग से हायर सेंटर इलाज के लिए भेज दिया गया। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. विजय सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है।