उत्तराखण्डकुमाऊं,नैनीताल न्यूज़, nanital news,हल्द्वानी

यहाँ नहर में नवजात शिशु की लाश मिलने से मचा हड़कंप, पुलिस छानबीन में जुटी, आस-पास के क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं..

लालकुआं न्यूज़- निकटवर्ती क्षेत्र गोरापड़ाव के पास नहर में अज्ञात नवजात शिशु की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। वही सूचना के बाद मौके पर पहुंची मंडी चौकी पुलिस ने नवजात शिशु के शव को कब्जे में लेकर 24 घंटे के लिए मोर्चरी में सुरक्षित रखा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

बताया जा रहा है कि क्षेत्र के एक जनप्रतिनिधि ने मंडी पुलिस को सूचना दी कि गोरापड़ाव हेड़ागज्जर नहर में एक अज्ञात नवजात शिशु की लाश पड़ी हुई है। वही सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की तो लाश नवजात शिशु की थी, वही लोगों का कहना है कि संभवतः बच्ची पैदा होने पर कलयुगी मां ने बच्ची को नहर में फेंक दिया होगा ओर पानी में दम घुटने से बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई होंगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- सीएम धामी ने की घोषणा, राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ के पदक विजेताओं को भी मिलेगा खेल आरक्षण का लाभ

इसके अलावा चर्चाएं यह भी है कि बिन ब्याही मां ने बच्ची को जन्म दिया होगा। जिसके बाद उसको मरने के लिए नहर में फेंक दिया होगा। वही मंडी चौकी प्रभारी गुलाब सिंह कंबोज का कहना है कि शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के लिए मोर्चरी में रखा गया है, फिलहाल पुलिस पूरे मामले पुलिस जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ गैस सिलेंडर लीक होने से लगी आग, पति-पत्नी समेत दो मासूम झुलसे

संभवत नवजात पानी मे बहकर आई होगी. आसपास के क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगालने जा रहे हैं। जो भी लोग दोषी होंगे उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। नवजात की लाश मिलने के बाद आसपास के क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज: पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी की संभावना, 5 जिलों में यलो अलर्ट