उत्तराखण्डकुमाऊं,

यहाँ पिता की मौत के गम में बेटी ने खाया जहर, अस्पताल में तोड़ा दम

लालकुआं न्यूज़- पिता के लिए अटूट प्रेम कभी-कभी इतना गहरा होता है कि उनकी जुदाई को सहन कर पाना असंभव हो जाता है। ऐसा ही हृदयविदारक मामला लालकुआं क्षेत्र में सामने आया, जहां डेढ़ साल पहले बीमारी से पिता की मौत का सदमा झेल रही 17 वर्षीय बेटी ने बुधवार रात जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जान दे दी।

 

 

जानकारी के अनुसार जयपुर बीसा हल्दूचौड़ निवासी राम सिंह बिष्ट की डेढ़ साल पहले बीमारी से मौत हो गई थी। उनकी पत्नी भावना गृहणी हैं। बड़ी बेटी मंजू की शादी हो चुकी है, जबकि दूसरी बेटी पायल रुद्रपुर स्थित ब्रिटानिया कंपनी में काम करती है। तीसरी बेटी निकिता (17) धौलाखेड़ा स्थित एक स्कूल में कक्षा 11 की छात्रा थी और सबसे छोटा बेटा सूरज अभी पढ़ाई कर रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी बनभूलपुरा रेलवे भूमि केस: सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई फिर टली, अब इस दिन को होगी सुनवाई

 

 

परिजनों का कहना है कि निकिता अपने पिता के बेहद करीब थी। पिता की मौत के बाद से वह अक्सर उन्हें याद कर भावुक हो जाती थी। यहां तक कि रोजाना खाने से पहले वह एक निवाला पिता के नाम का निकालकर उनकी तस्वीर के आगे रखती थी।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल दुग्ध संघ में इस बार होगी रिकॉर्ड दूध और दुग्ध पदार्थों की बिक्री-बोरा

 

 

बुधवार को निकिता घर के पास मंदिर में आयोजित भजन-कीर्तन में शामिल हुई थी। देर रात जब परिवार के लोग सो गए तो उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। कुछ देर बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी और उल्टियां शुरू हो गईं। पहले तो परिजन इसे देवी-देवता का प्रकोप मानकर भ्रमित रहे, लेकिन जब निकिता ने खुद जहर खाने की बात बताई तो आनन-फानन में उसे एसटीएच अस्पताल पहुंचाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  बरेली रोड स्थित स्टोन क्रशर से गए रेत में मिला बिन्दुखत्ता के युवक का शव, हल्द्वानी में मचा हड़कंप; पुलिस जांच में जुटी

 

 

चिकित्सकों के तमाम प्रयासों के बावजूद निकिता की जान नहीं बच सकी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और गुरुवार को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

 

 

परिजनों का कहना है कि पिता की मौत का गम निकिता सहन नहीं कर पाई और आखिरकार उसने दुखी होकर यह कदम उठा लिया।