उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी में आज से शुरू होगा सड़क चौड़ीकरण का कार्य, व्यापारियों ने खुद शुरू की अपनी दुकानें तोड़नी

हल्द्वानी न्यूज- शहर में सड़क चौड़ीकरण से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। चौड़ीकरण के जद् में कई दुकानें आ रही है। इसके लिए व्यापारियों ने प्रदर्शन भी किया और साथ ही सीएम दरबार तक मामला पहुंचा। जिसमें सीएम धामी ने एक मीटर की छूट दी है। अब जिला प्रशासन बुधवार से अपनी कार्यवाही शुरू करने जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर ‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान, 9 से 13 मार्च तक 13 जिलों में होगी विशेष जनसुनवाई

ऐसे में व्यापारियों ने आज से ही अपनी दुकानें तोड़नी शुरू कर दी है। आज सरस मार्केट के पास से कई व्यापारियोें खुद ही अपनी दुकानों में तोड़फोड़ शुरू कर दी। जिसके बाद देर शाम तक सामान हटाने का काम चलता रहा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ हुआ भीषण सड़क हादसा: पिकअप-कार की टक्कर में 23 वर्षीय युवक की मौत, एक गंभीर

गौरतलब है कि मंगल पड़ाव से लेकर रोडवेज स्टेशन तक सड़क चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। जिसकी जद में सड़क के दोनों तरफ 11 मीटर तक कई सरकारी भवन और व्यापारियों की दुकानें आ रही है। सरकारी संपत्ति और भवनों को जिला प्रशासन ने तोड़ते हुए सड़क चौड़ीकरण का कार्य शुरू कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  BIG BREAKING- उत्तराखंड सरकार ने इस जिले के जिला पंचायत अध्यक्ष को पद से हटाया देखिए आदेश

जबकि दूसरी तरफ सड़क चौड़ीकरण की जद में आ रहे व्यापारियों को उनकी दुकानों को तोड़ने के लिए नोटिस दिया गया। जिसमे आज बुधवार से कार्यवाही शुरू की जायेगी। इसकी जानकारी नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय द्वारा दी गई।