उत्तराखण्डक्राइमगढ़वाल,

हरिद्वार में लिव-इन पार्टनर ने चाकू से गला रेतकर की युवती की हत्या, आरोपी फरार

हरिद्वार न्यूज़- हरिद्वार के रोशनाबाद स्थित नवोदय नगर कॉलोनी में सोमवार को दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। एक युवक ने अपनी पूर्व प्रेमिका और लिव-इन पार्टनर का सरेआम चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- अनुशासनहीनता पर धामी सरकार हुई सख्त, राजकीय महाविद्यालयों के पांच प्राचार्यों समेत छह के खिलाफ हुई ये कार्यवाही

 

 

मृतका की पहचान हंसिका यादव (निवासी: सीतापुर, यूपी) के रूप में हुई है, जो हरिद्वार के सिडकुल क्षेत्र में एक निजी कंपनी में कार्यरत थी। हंसिका पहले आरोपी प्रदीप कुमार के साथ लिव-इन में रह रही थी। लेकिन एक माह पूर्व दोनों के बीच अनबन हो गई थी और वे अलग हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- अब फर्जी तरीके से आयुष्मान कार्ड लेने वालों का इलाज करेगी प्रदेश की धामी सरकार, नए साल में लेगी ये फैसले

 

 

पुलिस के अनुसार, सोमवार को प्रदीप ने हंसिका को नवोदय नगर कॉलोनी में मिलने बुलाया था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोनों के बीच सड़क पर ही कहासुनी हुई और फिर प्रदीप ने चाकू निकालकर हंसिका का गला रेत दिया।

 

 

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोग और पुलिस हंसिका को अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हंसिका के भाई वरुण की तहरीर पर आरोपी प्रदीप के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में मर्सिडीज से 4 को कुचलकर स्कूटी से भागा था वंश कत्याल, उत्तराखंड पुलिस ने दिल्ली से किया गिरफ्तार

 

एसपी सिटी पंकज गैरोला ने बताया कि आरोपी की तलाश के लिए पुलिस की टीमें गठित कर दी गई हैं।