उत्तराखण्डकुमाऊं,

शिव महापुराण कथा में कार्तिकेय जन्म का सुन्दर प्रंसग सुनकर श्रोताजन आनन्द विभोर हो उठे

  • शिव महापुराण कथा में कार्तिकेय जन्म का सुन्दर प्रंसग सुनकर श्रोताजन आनन्द विभोर हो उठे

लालकुआं न्यूज़- बिंदुखत्ता के इंद्रानगर 2 स्थित महा बिन्देश्वर शिव मंदिर में आयोजित श्रीशिव महापुराण कथा के सातवें दिन कार्तिकेय जन्म का सुन्दर प्रंसग सुनकर श्रोताजन आनन्द विभोर हो उठे। इस दौरान सजाई गई विभिन्न झांकियों को देखकर श्रद्धालुओं द्वारा हर-हर बम-बम और हर-हर महादेव के गगनभेदी उद्घोष से पूरा कथा पंडाल गुंजायमान हो गया।

 

 

 

गुरुवार की दोपहर शिवपुराण कथा के व्यास भगवत जोशी द्वारा सातवें दिन की कथा का शुभारंभ करते हुए शिव पार्वती विवाह के पश्चात कार्तिकेय जन्म का सुंदर वृतांत श्रद्धालुओं को सुनाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- यहाँ मोतीनगर के नेशनल हाईवे में ओवरटेक के चक्कर में आपस मे भिड़े दो वाहन, दो युवकों की हालत गंभीर, हल्द्वानी एसटीएच में किया दोनों घायलों को भर्ती

 

 

इस मौके पर कथा व्यास ने क्षेत्रवासियों से आह्वान किया कि वह अपने बच्चों के जन्मदिन पर केक काटने और मोमबत्ती बुझाने के बजाय प्रातः मारकंडेय पूजा करें। दोपहर को दीन दुखियों को दान दक्षिणा दें तथा शाम को असंख्य दीप जलाकर जन्मदिन समारोह मनाएं। इससे पूर्व ब्यास भगवत जोशी ने कहा भगवान शिव और पार्वती के विवाह की कथा शिव पुराण में अद्वितीय है। यह शादी बड़े ही भव्य तरीके से आयोजित की गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तरकाशी सुरंग हादसा- तीन दिनों से टनल में कैद है 40 जिंदगियां, सभी मजदूरों को जल्द सुरक्षित बाहर निकालने की उम्मीद, सीएम धामी ने द‍िए ये न‍िर्देश

 

उन्होंने कहा कि शिव पार्वती विवाह के दौरान माता पार्वती की ओर से जहां कई उच्च कुलों के राजा-महाराजा और शाही रिश्तेदार शामिल हुए, वही भगवान शिव की ओर से अद्भूत भेषधारी शिवगण, सुर, असुर, यक्ष, गन्धर्व, नाग, भूत, पिशाच आदि के साथ साथ तमाम भगवान भी उपस्थित हुए और विधि विधान के साथ माता पार्वती का शिवजी के साथ विवाह सम्पन्न हुआ।

 

 

कथा के दौरान मुख्ययजमान चंद्रशेखर कर्नाटक, मुख्य यजमान गोकुलनंद उपाध्याय, राधा बल्लभ पांडे, अध्यक्ष शेर सिंह दानू, शिवराज बिष्ट, मनोज बसनायत, कांता सिंह डसीला, पूरन चंद्र जोशी, जीवन सिंह रावत, संजय झा, विपिन जोशी, संजय टाकूली, चेतन पांडे, विजय सिंह सामंत,सागर शर्मा, अमित दानू, पवन सनवाल, पंकज सिंह बिष्ट, पंकज गोस्वामी, सौरभ मनराल, अमित कर्नाटक, पूरन चंद तिवारी, विपिन गोस्वामी, रंजीत मेहरा, बिशन सिंह दानू, नारायण ऐरी, कैलाश ठाकुली, राजू शर्मा, संजय देवली, पूरन धारियाल, शेखर नागिला, मुकेश रजवार, प्रेम गढ़िया आदि लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता में पहली बार खुला ग्राम पंचायत कार्यालय।