उत्तराखण्डकुमाऊं,हल्द्वानी

हल्द्वानी-(बड़ी खबर) यहाँ जिलाधिकारी हुई सख्त, नगर निगम को तत्काल आवारा सांडों को चिन्हित कर गौशाला में पहुंचाने के दिए निर्देश

हल्द्वानी न्यूज़- हल्द्वानी में आवारा जानवरों से लगातार हो रहे हादसे और दुर्घटनाओं में रोक लगाने के लिए अब जिलाधिकारी ने नगर निगम को तत्काल आवारा सांडों को चिन्हित कर गौशालाओं में पहुंचाने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  रेलवे भूमि अतिक्रमण अपडेट, ऊपर वाले पर भरोसा जताते हुए सब कुछ सही होने की उम्मीद जताई

गौरतलब है कि पिछले दिनों मुखानी में एक और युवक को आवारा सांड ने चोटिल कर दिया था जिसकी मौत हो गई। कुछ दिन पहले कोतवाली के सामने भी आवारा सांड की लड़ाई में स्कूटी सवार महिला और युवक घायल हो गए थे, लगातार हो रहे हादसों के बाद भी जिम्मेदार अधिकारियों के कान में जू तक नहीं रैंग रही है।

यह भी पढ़ें 👉  (सेंचुरी न्यूज़) कर्मचारियों, अधिकारियों व सेवादाताओं के हित पूर्ण रूप से सुरक्षित रहेंगे- सीईओ अजय गुप्ता

वही लिहाजा जिलाधिकारी ने आज नगर निगम को सख्त निर्देश दिए हैं कि जल्द से जल्द लोगों को चोट पहुंचाने वाले आवारा सांडों को चिन्हित कर उन्हें रेस्क्यू करके गौशालाओं में भिजवाया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में बिंदुखत्ता निवासी युवक का संदिग्ध हालात में शव बरामद, सल्फास के खाली पाउच मिलने से आत्महत्या की आशंका