उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

राज्य के इन पांच जिलों में घने कोहरे का येलो अलर्ट, पढ़े पूरी खबर

उत्तराखंड में मौसम पल-पल बदल रहा है। आज कई इलाकों में दिन की शुरुआत हल्की धूप के साथ हुई तो कई जगह हल्का कोहरा रहा। देहरादून, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में कोहरा छाया रहा।

वहीं, आज पांच जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है।  मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, देहरादून, पौड़ी, नैनीताल, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में घना कोहरा छाने का येलो अलर्ट जारी किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- किसानों के फर्जी दस्तावेज किए तैयार, 36 करोड़ की धोखाधड़ी में शुगर मिल के दो मैनेजर गिरफ्तार, 724 किसानों के नाम से लगाया था चूना

देहरादून एयरपोर्ट पर आज घना कोहरा छाया रहा। जिसके चलते विजुअलिटी गिरकर मात्र 50 मीटर हो गई। जिससे देहरादून एयरपोर्ट पर आने वाली फ्लाइट प्रभावित हुई।

यह भी पढ़ें 👉  नाबार्ड की RIDF योजना के अंतर्गत 18 हजार पॉलीहाउस के लिए 280 करोड़ की मिली स्वीकृत, पढ़िए पूरी खबर...

मैदानी इलाकों में कोहरा छाने से ट्रेन और बस की रफ्तार धीमी हो गई है। जिसके चलते यात्रा का समय बढ़ गया है। मैदानी इलाकों में सुबह-शाम के साथ रात में कोहरा छाने से दूसरे शहरों से दून आने वालीं ट्रेनें तीन से चार घंटे की देरी से पहुंच रही हैं। दिल्ली और अन्य शहरों से आने वाली बसें भी दो-तीन घंटे की देरी से दून पहुंच रही हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़ श्री रामलीला कमेटी के कार्यालय को लेकर उपजा विवाद- एक पक्ष ने ताला तोड़ लगाया दूसरा ताला, दूसरे पक्ष ने कोतवाली में दी तहरीर