उत्तराखण्डकुमाऊं,

महिला क्रिकेटर मेघना सिंह के साथ सेंचुरी पेपर मिल में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस

लालकुआँ न्यूज़- सेंचुरी पेपर मिल के कम्युनिटी हॉल में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना व दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ, जिसमें मिल परिवार की महिलाओं ने नृत्य, गीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से नारी शक्ति का संदेश दिया।

यह भी पढ़ें 👉  धामी सरकार का बड़ा फैसला, ग्रीन हाइड्रोजन नीति समेत 8 प्रस्तावों पर कैबिनेट की मुहर

 

मुख्य अतिथि भारतीय महिला क्रिकेटर मेघना सिंह ने युवतियों को आत्मविश्वास के साथ अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रेरित किया।

 

 

मिल के सीईओ अजय कुमार गुप्ता ने कहा कि नारी समाज की शक्ति और प्रेरणा है। सीओओ प्रणव शर्मा ने महिलाओं की बढ़ती भागीदारी की सराहना की, जबकि सीएफओ महेन्द्र हरित ने महिला सशक्तिकरण को सामाजिक विकास की आवश्यकता बताया।

यह भी पढ़ें 👉  टूटते पहाड़, धंसती सड़कें, घरों में दरार, आखरी क्यों धंस रहा हिल स्टेशन नैनीताल, जाने

 

 

उपाध्यक्ष नरेश चंद्रा ने नारी को त्याग और धैर्य की प्रतिमूर्ति बताया। वरिष्ठ अधिकारी अमित गंगवाल और परितोष राय ने भी महिलाओं के योगदान की सराहना की। इस अवसर पर महाप्रबंधक एस.के. बाजपेयी भी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रतिमा जैन ने किया। इस दौरान निधि गुप्ता, रश्मि हरित, मीरा शर्मा, माधुरी गंगवाल, प्रतिमा जैन सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।

यह भी पढ़ें 👉  वीरांगना को पेंशन भुगतान मामले में अपर मुख्य सचिव संयुक्त सचिव गृह व डीएम नैनीताल को अवमानना नोटिस.................... पढ़े पूरी खबर सुपौत्र हिमांशु कब्डवाल ने क्या कहा।