उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,मौसममौसम

देहरादून: उत्तराखंड में आज भी बारिश का यलो अलर्ट, इन 4 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

देहरादून न्यूज़- उत्तराखंड में मानसून पूरी तरह सक्रिय बना हुआ है। पहाड़ से लेकर मैदान तक मौसम का मिजाज बदला हुआ है और कई इलाकों में रुक-रुक कर तेज बारिश का सिलसिला जारी है। राजधानी देहरादून समेत कई जिलों में बुधवार को दिनभर धूप और बादलों की आंख-मिचौली के बीच झमाझम बारिश हुई, जिससे तापमान में गिरावट आई और लोगों को उमस से राहत मिली। हालांकि कई क्षेत्रों में जलभराव और यातायात प्रभावित होने की स्थिति भी देखने को मिली।

 

 

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार गुरुवार को भी प्रदेशभर में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। पर्वतीय जिलों में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक होने का पूर्वानुमान है, जबकि मैदानी जिलों में भी कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  काम की खबर- आधार कार्ड धारकों के लिए जरूरी खबर, अपडेट कराएं ये जानकारी, वरना हो जाएगा निरस्त

 

 

मौसम विभाग ने देहरादून, बागेश्वर, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। इसके अलावा पर्वतीय क्षेत्रों में आकाशीय बिजली चमकने, तेज गर्जना और कुछ स्थानों पर अति तीव्र वर्षा के दौर की भी आशंका व्यक्त की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  राशिफल- आज इन राशि वालों को होगा धन लाभ, सिंह राशि के लिए दिन रहेगा चुनौतियों से भरा, पढ़े दैनिक राशिफल

 

 

बारिश के चलते पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन और सड़कें बाधित होने का खतरा बना हुआ है। ऐसे में प्रशासन ने लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने, नदी-नालों और गदेरों के किनारे न जाने तथा मौसम विभाग और स्थानीय प्रशासन की ओर से जारी एडवाइजरी का पालन करने की अपील की है।

 

 

चारधाम यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं और पर्वतीय मार्गों से गुजरने वाले यात्रियों को भी विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है। प्रशासन का कहना है कि मौसम की स्थिति को देखते हुए यात्रा पर निकलने से पहले संबंधित जिले की ताजा जानकारी अवश्य प्राप्त करें।

यह भी पढ़ें 👉  निर्माणाधीन तालाब बना मौत का गड्ढा: नानकमत्ता में 8 वर्षीय मासूम की डूबने से मौत, महिलाओं ने बचाने को लगाई जान की बाजी

 

 

प्रदेश में मानसून के सक्रिय रहने के कारण आगामी कुछ दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है, इसलिए लोगों को मौसम के बदलते हालात पर लगातार नजर बनाए रखने की सलाह दी गई है।