उत्तराखण्डराजनीति

जगदीश पंत बने भाजपा बिंदुखत्ता मंडल अध्यक्ष

लालकुआं।

भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट ने जिले के मंडल अध्यक्षों की सूची जारी की जिसमें वरिष्ठ भाजपा नेता जगदीश पंत को बिंदुखत्ता भाजपा मंडल का अध्यक्ष बनाए जाने पर क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार किया है।
जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट ने सूची जारी करते हुए कहा कि पार्टी के तेज प्रचार-प्रसार एवं केंद्र तथा राज्य सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सर्वसम्मति से वरिष्ठ भाजपा नेता जगदीश पंत को बिंदुखत्ता मंडल अध्यक्ष बनाया जा रहा है। उनसे अपेक्षा की जाती है कि वह संगठनात्मक ढांचे को और मजबूत करेंगे। इस दौरान केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट, विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट, पूर्व मंडल अध्यक्ष राम सिंह पपोला, दीपक जोशी, लक्ष्मण खाती,मनोज बसनायत, देवेंद्र सिह बिष्ट, रमेश कुनियाल,प्रतीक जोशी, नवीन पपोला, सुरेंद्र लोटनी सहित तमाम भाजपा नेताओं ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष को शुभकामनाएं दी हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- (दुःखद) नही रहे चंपावत के पूर्व विधायक और वन विकास निगम के अध्यक्ष, यहाँ ली अंतिम सांस