उत्तराखण्डकुमाऊं,

श्मशान घाट में हुई शादी से बवाल: अल्मोड़ा में जयमाला का वीडियो वायरल, जांच शुरू

उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में एक अनोखी लेकिन विवादित शादी ने लोगों की आस्था और परंपराओं को लेकर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। यहां श्मशान घाट को ही वेडिंग डेस्टिनेशन बनाकर दूल्हा-दुल्हन ने जयमाला समेत शादी की सभी रस्में पूरी कर लीं। इस पूरे आयोजन का वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं शुरू हो गईं।

 

मामला अल्मोड़ा के मर्चुला क्षेत्र का है, जहां रामगंगा और बदनगढ़ नदी के संगम पर स्थित घाट को स्थानीय लोग अंत्येष्टि स्थल के रूप में जानते हैं। इसी संवेदनशील स्थान पर शादी समारोह आयोजित किया गया, जिसे लेकर लोगों में हैरानी के साथ-साथ भारी नाराजगी भी देखने को मिल रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ हुआ दर्दनाक हादसा: शादी से लौट रही ईको कार 60 मीटर गहरी खाई में गिरी, महिला की मौत, 4 गंभीर

 

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। कुछ लोग इसे अलग और अनोखा प्रयोग बता रहे हैं, लेकिन बड़ी संख्या में लोगों ने इसे धार्मिक आस्थाओं और सामाजिक मर्यादाओं का अपमान बताया है। खासतौर पर श्मशान जैसे स्थान पर शादी किए जाने को लेकर लोगों ने कड़ा विरोध जताया है।

 

स्थानीय लोगों का कहना है कि जहां अंतिम संस्कार जैसे गंभीर संस्कार होते हैं, वहां इस तरह का आयोजन करना बिल्कुल अस्वीकार्य है। उनका मानना है कि यह परंपराओं के खिलाफ है और इससे भावनाएं आहत हुई हैं।

यह भी पढ़ें 👉  SSP नैनीताल के निर्देश में नैनीताल पुलिस ने चलाया ऑपरेशन ब्लैक मार्केट, नियमों का पालन न करने वालों पर की ताबड़तोड़ कार्यवाही

 

मामले की जानकारी मिलते ही प्रशासन ने भी सख्ती दिखाई है। तहसीलदार आबिद अली ने स्पष्ट किया कि किसी भी सार्वजनिक स्थान पर कार्यक्रम आयोजित करने के लिए पूर्व अनुमति लेना जरूरी होता है। उन्होंने कहा कि बिना अनुमति अंत्येष्टि स्थल पर शादी करना नियमों का उल्लंघन है और मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड -( बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर) इन विभिन्न विभागों में आई भर्ती, जल्द करे आवेदन

 

वहीं, रिजॉर्ट प्रबंधन ने अपनी सफाई में कहा है कि आयोजन करने वाले पक्ष को लोकेशन की पूरी जानकारी पहले ही दे दी गई थी, इसके बावजूद उन्होंने स्वयं इस स्थान को चुना।

 

यह घटना उत्तराखंड में तेजी से बढ़ते वेडिंग डेस्टिनेशन ट्रेंड पर भी सवाल खड़े कर रही है, जहां प्राकृतिक और अनोखी जगहों पर शादी करने की चाह अब विवाद का कारण बनती जा रही है। प्रशासन की जांच के बाद आगे की कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।