महिला खिलाड़ियों को मंच देने का प्रयास : लाखन मेहता

लालकुआं न्यूज़- बिंदुखत्ता स्थित हरीश पवार स्कूल में आयोजित नैनीताल ओपन महिला फुटबॉल टूर्नामेंट के दूसरे दिन पूर्व ब्लॉक प्रमुख संध्या डालाकोटी व उत्तराखंड महिला फुटबॉल महासंघ के उपाध्यक्ष लाखन मेहता ने फीता काटकर तथा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।

अतिथियों ने कहा कि ऐसे आयोजन महिला खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने और आगे बढ़ने का बेहतर अवसर प्रदान करते हैं। लाखन मेहता ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य महिला खिलाड़ियों को प्रोत्साहित कर उन्हें बड़े स्तर तक पहुंचाना है। दूसरे दिन खेले गए मुकाबलों में एजीडीजी क्लब ने बिंदुखत्ता एफसी को 3-0 से हराया। पानीपथ वारियर ने डानू फुटबॉल क्लब को 1-0 से पराजित किया।
हरीश पवार स्पोर्ट्स अकादमी ने बिंदुखत्ता एफसी को 7-1 से हराया, जबकि पानीपथ वारियर ने फ्यूचर चार्म्स को 1-0 से मात दी। आज खेले गए मुकाबले में क्वींस अकादमी ने रुद्रपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम को 2-0 से हराया। वहीं हरीश पवार स्पोर्ट्स अकादमी ने फ्यूचर चार्म्स को 2-0 से पराजित किया। डानू फुटबॉल क्लब और रुद्रपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम के बीच मुकाबला 0-0 से ड्रॉ रहा।
इस दौरान वनाधिकार समिति के सचिव भुवन चंद भट्ट, बलवंत सिंह बिष्ट, उमेश चंद्र भट्ट, बसंत पांडे, भरत नेगी, नवीन चंद जोशी, कुंवर सिंह पवार, राजेंद्र पवार, बॉबी संभल, गोविंद सामंत, मनीष बोरा, बीडी जोशी, वीरेन्द्र दानू, कमलेश बिष्ट, अभी रौतेला, राजेंद्र सिंह पवार, पुष्कर सिंह बसेड़ा, हरिश सिंह सामंत, साकेत चंद, कमल पांडे समेत अनेक लोग मौजूद रहे।








