उत्तराखण्डकुमाऊं,

लालकुआँ- यहाँ मामूली सी बात पर हुए विवाद पर दर्जन भर युवकों ने एक युवक को पीट कर किया गंभीर घायल

लालकुआं न्यूज़- यहाँ मामूली सी बात में हुए विवाद के बाद युवक को सरेबाजार पीट कर बुरी तरह जख्मी कर दिया। जिसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लालकुआं में भर्ती कराया गया है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार यहां लालकुआँ के निकटवर्ती क्षेत्र राजीव नगर बंगाली कॉलोनी स्थित काली मंदिर में बीती रात एक धार्मिक आयोजन किया जा रहा था। इसी दौरान कुछ युवकों के बीच आपस मे मारपीट हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड स्टेट डाटा सेंटर में हुए साइबर हमले के बाद व्यवस्था पटरी पर लगी आने, सरकारी कंप्यूटरों पर इंटरनेट मीडिया के इस्तेमाल पर लगेगी रोक

वही मामले में एक पक्ष कोतवाली पहुंच कर दूसरे पक्ष के खिलाफ तहरीर दी। इसके बाद बुधवार की दोपहर को दूसरे पक्ष का देवेंद्र हलधर उम्र 28 वर्ष कोतवाली की और को आ रहा था, कि तभी रेलवे क्रॉसिंग बंद होने पर दर्जन भर युवकों ने उसे बुरी तरह पीट कर लहू लूहानकर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  दून में CBSE कार्यालय अधीक्षक भर्ती परीक्षा में नकल गिरोह का पर्दाफाश, साल्वर युवक ने पैसों के लिए अपनाया था शार्टकट

वही घायल देवेंद्र हलधर के मुंह एवं नाक में गंभीर चोट है। इधर कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक हरेंद्र नेगी ने कहा कि गुंडागर्दी करने वाले तत्वों के खिलाफ पुलिस सख्ती बरतेगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में भारी बारिश का कहर: ऑरेंज अलर्ट जारी, 67 सड़कें बंद, प्रशासन अलर्ट मोड पर