उत्तराखण्डकुमाऊं,

लालकुआं- यहाँ मिला स्वाइन फ्लू का मरीज, पढ़े खबर

लालकुआं न्यूज़- लालकुआं में स्वाइन फ्लू का मामला सामने आया है। जांच में इसकी पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक इस मामले को एक सप्ताह हो गया है। इसके अतिरिक्त कोई भी मामला सामने नहीं आया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में तीसरे दिन भी बारिश का दौर जारी, 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; 7 जुलाई तक भारी बारिश के आसार

वही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर लव पांडे ने बताया कि लालकुआं निवासी 40 वर्षीय मरीज दो सप्ताह पहले से बीमार था। उसने लालकुआं के ही स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराई। इसमें इंफ्लूएंजा का मामला सामने आया था। वहीं जांच मेडिकल कालेज के माइक्रोबायलाजी विभाग में भी हुई थी। इसमें स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। हालांकि मरीज में सामान्य लक्षण थे। जांच रिपोर्ट एक सप्ताह पहले आई थी। अब मरीज स्वस्थ है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में दर्दनाक सड़क हादसा: गलत दिशा से आई पिकअप ने टूरिस्टों की कार को मारी टक्कर, एक की मौत, चार गंभीर

वही स्वास्थ्य विभाग ने मरीज के स्वजन की भी जांच कराई। किसी में भी स्वाइन फ्लू के लक्षण नहीं मिले।