उत्तराखण्डकुमाऊं,

लालकुआँ- यहाँ नशे में धुत टुकटुक सवार तीन युवकों ने डंपर चालक का फोड़ा सिर, चालक गंभीर घायल, पुलिस ने दो को दबोचा, तीसरा मौके से हुआ फरार

लालकुआं न्यूज़- लालकुआँ की गौला रोड में सेंचुरी फैक्ट्री गेट के सामने बिंदुखत्ता की ओर को जा रहे डंपर में पीछे से टक्कर मारने के बाद शराब के नशे में धुत टुकटुक सवार तीन युवकों ने डंपर चालक के सिर में लोहे की रॉड से हमला कर उसे गंभीर रूप से जख्मी कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी नगर निगम की बैंणी सेना का शानदार प्रदर्शन, एक माह में 35 लाख से अधिक की राजस्व वसूली

 

वही सूचना के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने दो युवकों को हिरासत में ले लिया, जबकि तीसरा मौके से फरार हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार को दोपहर के बाद गौला रोड में लालकुआं से बिंदुखत्ता की ओर को जा रहे डंपर के पीछे से एक टुकटुक ने टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद टुकटुक से उतरे नशे में धुत तीन युवकों ने लोहे की रॉड से डंपर चला रहे चालक राकेश श्रीवास्तव के सिर में ताबड़तोड़ प्रहार करना शुरू कर दिया, जिससे उसके सिर एवं कान में गंभीर चोट आ गई, जिसे आसपास के लोग तुरंत ही कोतवाली लालकुआं ले गए, जहां से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लालकुआं पहुंचाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ- यहां तेज रफ्तार कार की टक्कर से हल्दूचौड़ के व्यवसायी की मौत, इलाके में शोक की लहर

 

वही इधर स्थानीय कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक हरेंद्र सिंह नेगी के नेतृत्व में पुलिस बल ने मौके पर पहुंच कर टुकटुक को पकड़ लिया, तथा तीन युवकों में से एक फरार हो गया, जबकि दो युवकों को दबोच लिया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- यहाँ थर्टी फर्स्ट पर नशे में हुड़दंग और गाड़ियों की रेस लगा रहे युवकों पर कालाढूंगी पुलिस ने की कार्यवाही