उत्तराखण्डकुमाऊं,नैनीताल न्यूज़, nanital news,हल्द्वानी

लालकुआं- यहां तेज रफ्तार डंपर ने ग्रामीणों को मारी टक्कर, ग्रामीण की हुई दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम।

लालकुआँ न्यूज़- लालकुआँ नगर से खरीददारी कर अपने घर हल्दूचौड़ दीना डी-क्लास को साइकिल द्वारा जा रहे सिडकुल कर्मी सुरेश चंद्र जोशी उम्र 48 वर्ष को वन विकास निगम के डिपो संख्या 4 और 5 के बीच में डंपर ने जोरदार टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिनकी उपचार के दौरान मौत हो गई। वही इस घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- बनभूलपुरा हिंसा में शामिल तीन और उपद्रवियों को पुलिस ने गिरफ्तार, अब तक 92 लोगोंं की हुई गिरफ्तारी


प्राप्त जानकारी के मुताबिक गत दिवस शाम के समय खरीददारी करने साइकिल द्वारा लालकुआं बाजार आये सिडकुल की टाटा मोटर्स कंपनी में सेवारत सुरेश चंद्र जोशी जब खरीददारी कर साइकिल द्वारा वापस देर शाम लगभग 8:30 बजे घर को लौट रहे थे कि तभी वन निगम के डिपो संख्या 4 और 5 के बीच तेज गति से जा रहे डंपर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। जिसमे व गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जिन्हें हल्दूचौड़ चौकी के पुलिसकर्मी द्वारा पुलिस चौकी ले जाया गया और वहां से निजी वाहन द्वारा हल्द्वानी के निजी अस्पताल में परिवार वालों द्वारा ले जाकर भर्ती कराया गया। जहां देर रात उपचार के दौरान उनका निधन हो गया। जैसे ही परिजनों को सुरेश जोशी के निधन की सूचना मिली तो परिवार में कोहराम मच गया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून -(बड़ी खबर) प्रदेश में बदलेगा अचानक मौसम का मिजाज, होगी बारिश

उक्त घटना से उनकी पत्नी ममता जोशी, 17 वर्षीय पुत्र दीपक और 12 वर्षीया पुत्री प्रिया का रो रो कर बुरा हाल है। अचानक हुए उक्त दर्दनाक हादसे से हर कोई हतप्रभ है। मिलनसार स्वभाव के सुरेश जोशी क्षेत्र में सदैव आसपास के लोगों के सुख-दुख में शरीक होते थे। उनके निधन से गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। बुधवार की प्रातः उनका चित्रशिला घाट रानीबाग में अंतिम संस्कार किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहां मंडप में बैठी लड़की के निकलने लगे आंसू, जब एसडीएम ने बताई दूल्हे की सच्चाई, जाने पूरा मामला