उत्तराखण्डकुमाऊं,

लालकुआँ- रेलवे स्टेशन में रह रहे खानाबदोश परिवारों के बीच आपस मे हुई मारपीट, जीआरपी के जवानों के छुटे पसीने, देखे वीडियो

लालकुआं न्यूज़– यहां रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक में रह रहे खानाबदोश परिवारों के बीच रविवार को हुई मारपीट के दौरान प्लेटफार्म में अफरा तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई, लगभग आधा घंटे तक उक्त खानाबदोश परिवार के स्त्री और पुरुष आपस में एक दूसरे को मारते पीटते रहे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में हो रही लगातार भारी बारिश ने फल- सब्जियों में लगाई आग, टमाटर हुआ लाल तो प्याज ने निकले आंसू

 

 

जिन्हें देखने वालों का भारी संख्या में प्लेटफार्म के उक्त स्थल पर जमावड़ा लग गया, बाद में मौके पर पहुंचे जीआरपी के जवानों ने बमुश्किल उन्हें प्लेटफार्म से खदेड़ा।

यह भी पढ़ें 👉  मोटाहल्दू स्थित मदरसन फैक्ट्री में बवाल: 12 मांगें मानी गईं, फिर भी क्यों नहीं थमा कर्मचारियों का गुस्सा?, पढ़े खबर

 

 

जीआरपी के जवान उन्हें भगाते हुए प्लेटफार्म के दूसरे छोर पर पहुंचते तो वह दूसरी ओर से पुनः प्लेटफार्म पर पहुंच जा रहे थे, जिन्हें भगाने में जीआरपी के जवानों को खासी मशक्कत करनी पड़ी, कुछ लोग नशे की हालत में भी थे। जिन्हें भगाना मुश्किल भरा हो रहा था, परंतु इस पूरे प्रकरण के दौरान रेलवे सुरक्षा बल के जवान कहीं भी प्लेटफार्म पर नजर नहीं आए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- हल्द्वानी से पिथौरागढ़, मुनस्यारी और चंपावत के लिए 22 फरवरी से हैली सेवा होगी प्रारम्भ