उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी- बनभूलपुरा रेलवे क्रासिंग के पास देर रात हल्द्वानी पुलिस ने दी दबिश, बगैर सत्यापन के रहते मिले कई संदिग्ध परिवार, पुलिस ने पूछताछ की शुरू

  • रेलवे क्रासिंग के पास बनाया था ठिकाना, हिरासत में लिए गए
  • एक युवक की भूमिका मिली संदिग्ध, एसओजी के हवाले किया गया

हल्द्वानी न्यूज़- बनभूलपुरा में रेलवे क्रासिंग के पास देर रात कोतवाली व बनभूलपुरा पुलिस ने एक साथ दबिश दी। इस दौरान कई परिवारों की भूमिका संदिग्ध मिलने पर उन्हें हिरासत में लिया गया। बुधवार देर शाम तक महिला व पुरुषों से पूछताछ का सिलसिला जारी रहा। एक युवक संदिग्ध होने पर उसे एसओजी के हवाले किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल-बरेली रोड का विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट ने किया निरीक्षण

 

बनभूलपुरा थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी ने बताया कि सत्यापन अभियान के दौरान पुलिस टीम गुरुवार को रेलवे क्रासिंग के पास पहुंची थी। वहां रह रहे दर्जनों लोगों से पूछताछ की गई। पता चला कि अधिकांश आंध्र प्रदेश व रामपुर के अलग-अलग शहरों के रहने वाले है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- एक बार फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, पहाड़ी इलाकों में आज होगी गर्जना के साथ बारिश, यलो अलर्ट हुआ जारी।

 

पुलिस सभी के पहचान पुख्ता करने की प्रक्रिया कर रही है। उनसे पूछताछ जारी है। पुलिस के अनुसार, छापामारी के दौरान पुलिस को आंध्र प्रदेश का एक युवक संदिग्ध लगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- (गजब) यहाँ बीमा की रकम लेने के लिए पति ने 70 साल की पत्नी को 56 का बताया, फिर इस तरह सामने आई सच्चाई

 

पुलिस के सत्यापन के दौरान युवक ने भागने की कोशिश भी की। वही सीओ सिटी नितिन लोहनी ने मकान मालिकों से अनुरोध किया है कि अपने किराएदारों का सत्यापन करा लें। क्षेत्र में दिखने वाले संदिग्धों की सूचना नजदीकी थाना-चौकी में जरूर दें।