उत्तराखण्डकुमाऊं,

अटल स्मृति वर्ष के तहत अटल जी की जन्मदिवस पूर्व संध्या पर दीप प्रज्वलन

लालकुआं न्यूज़- भारतीय जनता पार्टी द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर मनाए जा रहे अटल स्मृति वर्ष के तहत भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्मदिवस पूर्व संध्या पर ग्राम सभा सभागार, डूंगरपुर कार्यालय में दीप प्रज्वलन एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ खाली पड़े प्लॉट में मिला युवक का शव, मचा हड़कंप, युवक की शिनाख्त में जुटी पुलिस

 

कार्यक्रम में विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट ने अटल बिहारी वाजपेयी के व्यक्तित्व व कृतित्व को स्मरण करते हुए कहा कि अटल जी का जीवन राष्ट्रसेवा, सुशासन और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्पित रहा। भाजपा के वरिष्ठ नेता दिनेश खुल्बे और मंडल अध्यक्ष विजय रोहित दुमका ने भी अटल जी के विचारों को आज के समय में प्रासंगिक बताया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ हुआ भीषण सड़क हादसा: बस, ट्रैक्टर-ट्रॉली समेत कई वाहन भिड़े, CNG सिलेंडर फटने से लगी आग; महिला की मौत, 15 से अधिक घायल

 

इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और मातृशक्ति ने अटल जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर दीप जलाए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर (उत्तराखंड) सीएम हो तो ऐसा....डीजीपी की जांच के बाद धामी सरकार के कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल समेत पीआरओ और गनर पर मुकदमा दर्ज, युवक से मारपीट का वीडियो हुआ था वायरल