उत्तराखण्डकुमाऊं,

लालकुआँ- बिंदुखत्ता में नमो युवा चौपाल का हुआ आयोजन

लालकुआं न्यूज़- बिंदुखत्ता में भारतीय जनता युवा मोर्चा बिंदुखत्ता मंडल द्वारा आयोजित ‘नमो युवा चौपाल’ में ग्रामीणों को डबल इंजन की सरकार द्वारा किए जा रहे तमाम कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई, इस दौरान सरकार की कार्यप्रणाली से प्रभावित दर्जनों लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- सीएम धामी की दो टूक, आग नियंत्रण में लगे अधिकारियों को अनावश्यक रूप से दून ना बुलाये, मोबाइल फोन 24 घंटे रखें ऑन


यहां भाजपा बिंदुखत्ता युवा मोर्चा मण्डल के बूथ संख्या 73 में “नमों युवा चौपाल” का आयोजन किया गया,
जिसकी अध्यक्षता बिंदुखत्ता मंडल अध्यक्ष मनीष बोरा द्वारा की गई। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में पहुचे जिला उपाध्यक्ष और मंडल विस्तारक अभिषेक शर्मा ने क्षेत्रवासियों को डबल इंजन की सरकार द्वारा किए जा रहे तमाम कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए देश को समृद्ध बनाने के लिए भाजपा का समर्थन करने का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के इन जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, 27 अगस्त तक रह सकती है बरसात की मार

जिससे प्रभावित होकर एक दर्जन से अधिक ग्रामीणों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। जिन्हें पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा माल्यार्पण कर एवं पार्टी का पटका पहनाकर उनका स्वागत किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी:(बड़ी खबर)- आज हल्द्वानी जाने वाले पढ़ ले ये खबर, कही हो न जाए आपकी फजीहत

इस दौरान बूथ अध्यक्ष नंदन बिष्ट, शक्तिकेंद्र संयोजक खिलाफ सिंह बसेड़ा, मंडल महामंत्री ईश्वर नेगी, ललित जोशी, पंकज कोरंगा, हरेंद्र सिंह बिष्ट, नमो एप संयोजक पूरन बिष्ट, कमल पांडे और सुरेश सम्मल सहित भारी संख्या में युवा उपस्थित रहे।