उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

उत्तराखंड में सरकारी कर्मियों के लिए UCC में शादी पंजीकरण अनिवार्य, धामी सरकार चलाएगी विशेष अभियान

उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) के तहत सरकारी कर्मचारियों का विवाह पंजीकरण का अनिवार्य रूप से कराने को युद्ध स्तर पर अभियान चलेगा। मुख्य सचिव ने सभी डीएम को पत्र भेजकर कर्मचारियों का पंजीकरण करवाने के लिए कहा है।

साथ ही संबंधित अधिकारी रजिस्ट्रेशन के बाबत हर हफ्ते गृह विभाग को रिपोर्ट देंगे।

यह भी पढ़ें 👉  नगीना कॉलोनी के निवासियों के पुनर्वास की मांग को लेकर उत्तराखंड बेरोजगार संगठन के तत्वावधान पीड़ित परिवारों ने तहसील में दिया धरना, भेजा ज्ञापन

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने बताया कि यूसीसी के तहत 26 मार्च 2010 के बाद हुए विवाह का पंजीकरण अनिवार्य है। यूसीसी के लिए जिला स्तर पर नामित नोडल अधिकारी जिले के कार्मिकों के विवाह का पंजीकरण कराएंगे। मुख्य सचिव ने कहा कि हर विभाग में संबंधित अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, सचिव द्वारा एक नोडल अधिकारी नामित किया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  नवनिर्वाचित छात्रसंघ अध्यक्ष दीपक ने छात्रों के हितों के लिए निरंतर रहेंगे प्रयासरत

विभागाध्यक्ष भी कर्मचारियों को रजिस्ट्रेशन कराने के लिए प्रोत्साहित करेंगे। मुख्य सचिव ने बताया कि पंजीकरण प्रक्रिया में आईटीडीए विभागों की मदद करेगा। इसके लिए निदेशक-आईटीडीए को निर्देश दे दिए गए हैं। सोमवार को अपर मुख्य सचिव-कार्मिक आनंद वर्द्धन ने इस बाबत सभी प्रमुख सचिव, सचिव, कमिश्नर, विभागाध्यक्ष और डीएम को निर्देश जारी किए।

यह भी पढ़ें 👉  तराई पूर्वी वन प्रभाग द्वारा प्रभाग् स्तरीय फायर ड्रिल कार्यशाला का आयोजन