उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,मौसममौसम

Monsoon- उत्तराखंड में मानसून की उलटी गिनती हुई शुरू, मानसून ने केरल में दी दस्तक, इस दिन तक उत्तराखंड में मानसून पहुंचने के आसार

  • उत्तराखंड में मानसून की दस्तक जल्द
  • मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
  • सामान्य से अधिक वर्षा का अनुमान
देहरादून न्यूज़– उत्तराखंड में मानसून की उलटी गिनती शुरू हो गई है। मानसून केरल में दस्तक दे चुका है और जून मध्य तक उत्तराखंड पहुंचने का अनुमान है।

 

आमतौर पर केरल पहुंचने के बाद मानसून को उत्तराखंड आने में करीब 20 दिन का समय लग जाता है। उत्तराखंड में मानसून पहुंचने का अनुमानित समय 20 जून माना जाता है। इससे पहले वर्ष 2021 में भी उत्तराखंड में 13 जून को मानसून एंट्री कर चुका है। इससे पहले प्री मानसून शावर भी तेज होने का पूर्वानुमान है।

उमस से लोग बेहाल

उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में आंशिक बादल मंडरा रहे हैं और कहीं-कहीं वर्षा भी दर्ज की जा रही है। जबकि, मैदानी क्षेत्रों में धूप खिल रही है और उमस से लोग बेहाल हैं। देहरादून समेत आसपास के क्षेत्रों में कहीं-कहीं आंशिक बादल भी मंडरा रहे हैं। इसके साथ ही प्रदेश में अगले कुछ दिन मौसम का मिजाज बदला रह सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ पुलिस ने चोरी की मोटरसाकिल के साथ बिन्दुखत्ता निवासी युवक को किया गिरफ्तार
मौसम विभाग ने मानसून की पुष्टि करते हुए अगले कुछ दिन प्रदेश के कई क्षेत्रों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। आगामी तीन जुलाई तक पहाड़ से मैदान तक हल्की से मध्यम वर्षा का क्रम बना रह सकता है।
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, अगले कुछ दिन प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में भारी बारिश के आसार हैं। उत्तरकाशी, पिथौरागढ़, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग, चमोली में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, देहरादून, पौड़ी, नैनीताल और टिहरी में आकाशीय बिजली चमकने व गर्जन के साथ तीव्र बौछारें पड़ सकती हैं। पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी गई है।