उत्तराखण्डकुमाऊं,नैनीताल न्यूज़, nanital news,

नैनीताल- यहां चेकिंग के दौरान 600 ग्राम चरस के साथ युवक को किया गिरफ्तार।

गरमपानी (नैनीताल)- यहाँ खैरना पुलिस और एनटी ड्रग्स टास्क फोर्स नैनीताल की टीम ने चेकिंग के दौरान एक युवक से 600 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ गुलदार के बाद बाघ का आतंक, जंगल में घास लेने गई महिला को बाघ ने बनाया अपना निवाला, उठी आदमखोर घोषित करने की मांग

पुलिस क्षेत्राधिकारी नितिन लोहानी ने बताया कि खैरना पुलिस चौकी प्रभारी दिलीप कुमार और एनटी ड्रग्स टास्क फोर्स की टीम ने सोमपाल निवासी खाबड़िया थाना मूंढापांडे मुरादाबाद के पास से 600 ग्राम चरस बरामद की। बताया कि आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह चरस रानीखेत के एक युवक से खरीद कर लाया था। आरोपी चरस को यहां से खरीद कर मुरादाबाद में महंगे दाम में बेचने के लिए ले जा रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  IRCTC टिकट बुकिंग नियमों में बड़ा बदलाव: आधार लिंक नहीं तो ओपनिंग डे पर नहीं होगी बुकिंग

वही एसएसपी पंकज भट्ट ने टीम को 2500 रुपये नगद पुरस्कार देने की घोषणा की है। टीम में अमनदीप सिंह, सोनू सिंह, राजेंद्र जोशी, अरविंद कार्की, जगदीश धामी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहां ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत, दूसरा घायल, ट्रक चालक मौके से हुआ फरार