उत्तराखण्डकुमाऊं,

नैनीताल- यहाँ आठ दिन बाद लापता होटल कर्मी का शव भीमताल झील में मिला, ऐसे हुई शिनाख्त

भीमताल तल्लीताल स्थित ठंडी सड़क किनारे भीमताल झील में सोमवार की शाम चार बजे लापता चल रहे एक होटल कर्मी का शव मिला। स्थानीय लोगों ने झील में शव दिखाई देने की सूचना भीमताल पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी – (बड़ी खबर) गौला से उपखनिज की निकासी को लेकर कुमाऊं कमिश्नर हुए गंभीर, दिए ये निर्देश

मृतक के जेब में मिले आधार कार्ड से मृतक की पहचान घनश्याम उम्र 38 वर्ष निवासी रवाईखाल बागेश्वर के रूप में हुई है। मृतक भीमताल के एक होटल में काम करता था, जो चार मार्च से लापता चल रहा था। होटल स्टाफ की ओर से भीमताल थाने में घनश्याम के लापता होने की गुमशुदगी दर्ज कराई थी।

यह भी पढ़ें 👉  आधार कार्ड में जल्द करा लें ये काम, नहीं तो होगी परेशानी, जानें लास्ट डेट से लेकर पूरा प्रोसेस

थानाध्यक्ष जगदीप सिंह नेगी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर मृतक के परिजनों को सूचना दी है। उन्होंने बताया कि मृतक भीमताल के होटल में काम करता था जो 4 मार्च से लापता था जिसकी गुमशुदगी थाने में दर्ज की गई थी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- चौसला भूमि मामले में हुई बड़ी कार्यवाही, इस राजस्व उप निरीक्षक को किया निलंबित