उत्तराखण्डकुमाऊं,

नैनीताल- यहाँ गैस सिलेंडरों की अवैध कालाबाजारी का पुलिस ने किया भंडाफोड़, 02 पिकअप वाहन पकड़े गए, 04 गिरफ्तार

प्रेस नोट

 

गैस सिलेंडरों की अवैध कालाबाजारी का भंडाफोड़
02 पिकअप वाहन पकड़े गए, 04 अभियुक्त गिरफ्तार

 

दिनांक 24.04.2025 को थाना तल्लीताल पुलिस ने गैस सिलेंडरों की अवैध कालाबाजारी करते 02 पिकअप वाहन में पकड़े गए, 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी श्री सुरेंद्र सिंह बिष्ट द्वारा जानकारी दी गई कि मुखबिर की सूचना पर ज्ञात हुआ है कि दो पिकअप वाहन, जिनमें इंडेन कमर्शियल गैस सिलेंडर भरे हैं, मल्लीताल से तल्लीताल की ओर आ रहे हैं, जिनका प्रयोग अवैध रूप से कालाबाजारी हेतु किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड – यहाँ सड़क हादसे में अधिवक्ता की हुई दर्दनाक मौत, पुत्र घायल

 

सूचना के आधार पर डांट चौराहे पर चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें दो पिकअप वाहन क्रमांक –
1. UK04CC1748
2. UK04CC1896
को रोका गया। जांच करने पर दोनों वाहनों में क्रमशः 30 (23 भरे, 7 खाली) एवं 28 (17 भरे, 11 खाली) कमर्शियल इंडेन गैस सिलेंडर पाए गए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यह शिक्षा परिसर में एक साथ दिखाई दिए दो गुलदार, क्षेत्रवासी दहशत में, देखें वीडियो।

 

वाहन चालक व सहायक क्रमशः- सूरज सिंह पुत्र संग्राम सिंह, निवासी अमृत रसोई, तल्लीताल तथा अशोक बिष्ट पुत्र जय लाल निवासी गाड़ी पड़ाव, मल्लीताल, हितेश चंद्र पुत्र प्रकाश चंद्र, निवासी ओक पार्क, मल्लीताल, गणेश बिष्ट पुत्र महेंद्र बिष्ट, निवासी रॉयल होटल कंपाउंड, मल्लीताल उक्त सभी व्यक्ति वैध कागजात प्रस्तुत करने में असमर्थ रहे एवं सिलेंडरों के संबंध में कोई संतोषजनक जानकारी नहीं दे सके।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल- यहाँ चारा लेकर लौट रही महिला पर बाघ में किया हमला, 100 मीटर दूर जंगल में क्षत-विक्षत हालत में मिला शव

 

प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ कि उक्त गैस सिलेंडरों की आपूर्ति अवैध रूप से की जा रही थी। अभियुक्तों को आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के अंतर्गत गिरफ्तार कर लिया गया है तथा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

 

पुलिस टीम-
1- Asi सुनील कुमार
2- का0 अमित कुमार