उत्तराखण्डकुमाऊं,

नैनीताल- (बड़ी खबर) मौसम विभाग द्वारा भारी बारिश के अलर्ट के बाद प्रशासन में जारी किया हेल्पलाइन नंबर

नैनीताल न्यूज़ – मौसम विभाग के जारी पूर्वानुमान के अनुसार जनपद में 24 जून से 26 जून एवं 29 जून तक आरेन्ज एलर्ट को देखते हुये अपर जिला मजिस्ट्रेट पीआर चौहान ने वर्षा,आंधी, तूफान के कारण मार्ग बाधित होने, संवेदनशील क्षेत्रों मे होने वाली घटनाओं आदि से तत्परता से निपटने हेतु जनपद के समस्त अधिकारी एलर्ट पर रहेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी - अतिक्रमण हटाकर कब्जा किए गए सरकारी भूमि पर अस्थाई गौशाला खोलने पर हुआ जमकर विवाद, नगर आयुक्त बोले गौशाला बनेगी तो यही बनेगी, चाहे जो कर लो, वीडियो

 

 

उन्होने कहा कि लोनिवि के समस्त खण्डों मे भूस्खलन से संवेदनशील मार्गां पर उक्त अवधि में जेसीबी मशीनो एवं गैंग कार्मिकों की तैनाती सुनिश्चित की जाए तथा वैकल्पिक मार्गों को यातायात हेतु सुगम रखा जाए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- प्रदेश में नहीं बढ़ेगा पंचायतों का कार्यकाल, पंचायतीराज निदेशालय ने परीक्षण के बाद शासन को सौंपी अपनी रिपोर्ट

 

उन्होने कहा नगरीय क्षेत्रों म जलभराव तथा प्रमुख मार्गा पर रपटों में सुरक्षा हेतु आवश्यक मानव एवं अन्य संसाधन की तैनाती भी सुनिश्चित की जाए।

 

अपर जिलाधिकारी ने कहा कि समस्त जिला, परगना, विकास खण्ड एवं सम्बन्धित क्षेत्र के अधिकारी अपने-अपने मुख्यालय पर बने रहेंगे तथा अधिकारी, कर्मचारी अपने मोबाइल 24 घंटे ऑन रखेंगे तथा प्रत्येक घण्टे की आपदा सम्बन्धी सूचना तहसील कन्ट्रोल रूम एवं जिला आपातकालीन परिचालन केन्द्र 05946-231178 / 231179 तथा ट्रोल फ्री नम्बर 1077 पर आवश्यक रूप से सूचना उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के इन स्थानों पर भी मडरा सकता है खतरा, पढ़िए भू- वैज्ञानिकों की ग्राउंड रिपोर्ट