उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी – अतिक्रमण हटाकर कब्जा किए गए सरकारी भूमि पर अस्थाई गौशाला खोलने पर हुआ जमकर विवाद, नगर आयुक्त बोले गौशाला बनेगी तो यही बनेगी, चाहे जो कर लो, वीडियो

हल्द्वानी न्यूज़ – हल्द्वानी में नगर निगम और प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाकर कब्जा किए गए सरकारी भूमि पर अस्थाई गौशाला खोलने पर जमकर विवाद हो गया। मौके पर पहुंचे नगर आयुक्त और सिटी मजिस्ट्रेट से स्थानीय महिलाएं भीड़ गई काफी देर तक हंगामा चलता रहा इसके बाद दो टूक में नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय बोले की गौशाला खुलेगी तो यही खुलेगी चाहे जो करना है कर लो…

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ मसूरी पहुंचे मंत्री गणेश जोशी का मसूरी की जनता ने किया भव्य स्वागत, मंसूरी को तहसील का दर्जा दिए जाने पर मसूरी की जनता हुई गदगद।

दरअसल एक दिन पूर्व नगर निगम व जिला प्रशासन ने नजाकत के बगीचे में लगभग 2 एकड़ भूमि पर अतिक्रमण मुक्त करते हुए उसे अपने कब्जे में लिया और वहां पर अस्थाई गौशाला खोलने की बात कही तो वहां मौजूद महिलाओं ने जमकर हंगामा किया ।

यह भी पढ़ें 👉  UKPSC PCS 2025 मुख्य परीक्षा स्थगित, हाईकोर्ट के आदेश के बाद आयोग ने रोकी आगे की प्रक्रिया

उन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट और नगर आयुक्त से कहा कि जो चाहे जो मर्जी खोलो लेकिन गौशाला यहां मत खोलो, लेकिन नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने दो टूक शब्दों में कहा खुलेगी तो गौशाला ही खुलेगी चाहे कुछ कर लो। काफी गरमागर्मी और विवाद के बीच प्रशासन ने लोगों को समझाने बुझाने का काम किया, लेकिन हंगामा जमकर चला रहा।

यह भी पढ़ें 👉  कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट, देखे किसे कहां से मिला टिकट