उत्तराखण्डकुमाऊं,

नैनीताल- यहाँ संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला 10 साल की बच्ची का शव, पुलिस जांच में जुटी

नैनीताल के तल्लीताल क्षेत्र में एक किशोरी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। बताया जाता है कि वह घर के अंदर फंदे पर लटकी मिली। मौत के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। 

नेपाली मूल की किशोरी उम्र 10 वर्ष अपने परिवार के साथ तल्लीताल क्षेत्र में रहती थी। शुक्रवार सुबह पिता रोजाना की तरह मजदूरी करने चले गए और किशोरी की मां भी निजी काम से बाजार चली गईं। इस दौरन किशोरी अपनी दो छोटी बहनों के साथ घर पर ही थी। दोपहर एक बजे जब पिता घर पहुंचने तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला।

यह भी पढ़ें 👉  रुड़की- यहाँ तेज रफ्तार बोलेरो वाहन ने बाइक सवारों को मेरी टक्कर, एक मासूम सहित तीन की मौत, दो गंभीर घायल।

पिता ने अपनी छोटी बेटी को खिड़की से अंदर भेजकर दरवाजा खुलवाया। तो देखा कि दस साल की बेटी फंदे पर मूर्छित अवस्था में पड़ी है। पिता ने बेटी को फंदे से उतारकर आनन फानन में उसे बीडी पांडे अस्पताल लेकर पहुँचे। वही बीडी पांडे अस्पताल में तैनात डॉ. आरुसी गुप्ता ने जांच कर किशोरी को मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- यहाँ पुलिस की बड़ी कार्यवाही, घर मे शराब की दुकान बनाकर बेच रहे शराब तस्कर को 52 पेटी शराब के साथ किया गिरफ्तार

सीओ विभा दीक्षित ने बताया कि किशाेरी के फंदे पर लटकने की वजह साफ नहीं हो पाई है। फिलहाल मामले में किशोरी के परिजनों से पूछताछ की जा रही है। 

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ जंगल में लटका मिला बुजुर्ग का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी।