उत्तराखण्डकुमाऊं,नैनीताल न्यूज़, nanital news,

नैनीताल- एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा का नशे के धंधेबाजो को दो टूक- शहर छोड़ दो या धंधा

रामनगर न्यूज़- एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने नशे के धंधेबाजों पर सख्त रुख अपनाते हुए दो टूक कहा कि धंधा छोड़ दो या शहर। किसी भी सूरत में नशे का धंधा सहन नहीं किया जाएगा। शनिवार को एसएसपी पहली बार रामनगर कोतवाली पहुंचे थे। उन्होंने लोगों के साथ बैठक कर शहर की समस्याएं जानी। इस दौरान अधिकांश नशे की समस्याएं उठी। लोगों की जुबां से शहर में बढ़ते नशे व उससे अपने बच्चों को बचाए रखने की चिंता साफ दिखी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ हुआ दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी कार, पांच लोगों की मौत, एक घायल

एसएसपी के सामने लोगों ने कहा कि आज हालत यह है कि 18 साल से 25 साल तक बच्चे को नशे से बचा लिया ही उसके जीवन की बड़ी पूंजी हैं। लोगों ने छोटे बच्चों को नशे से बचाने की जरूरत पर सबसे ज्यादा जोर दिया। एक पालिका सभासद ने कहा कि हर बार यातायात प्लान की समस्या उठाते हैं, लेकिन आज तक समाधान नहीं हो पाया। साथ ही बीट पुलिसिंग पर भी जोर दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून के बोर्डिंग स्कूल में छात्र के साथ हुआ था यौन शोषण, एक्‍शन मोड में सीएम धामी, DGP को दिए कार्यवाही करने के निर्देश

एसएसपी मीणा ने चेतावनी दी कि जो भी नशा बेचकर दूसरे का परिवार खराब कर अपना परिवार पालने का काम शुरू कर रहे हैं, ऐसे लोगों व उनके परिवार को वह पालने पोसने नहीं देंगे। ऐसे लोगों के पास दो विकल्प हैं शहर छोड़ दो या फिर नशे का धंधा। ऐसे कारोबार पर सख्ती करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ प्रेमी ने प्रेमिका पर पेट्रोल छिड़कर लगाई आग, युवक की मौत के बाद अब युवती ने भी तोड़ा दम

एसएसपी नशे के मामले में परिवर्तन करके दिखाने का वायदा कर गए। इस दौरान पालिकाध्यक्ष मो. अरकम, सीओ बलजीत भाकुनी, कोतवाल अरुण सैनी मौजूद रहे।