उत्तराखण्डकुमाऊं,

नैनीताल- मूसलाधार बारिश से नैनी झील का जलस्तर खतरे के निशान पर, निकासी गेट खोले गए

नैनीताल न्यूज- लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से शहर का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। नालों और प्राकृतिक जल स्रोतों से भारी मात्रा में पानी नैनी झील में पहुंचने के कारण जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। सोमवार सुबह झील का जलस्तर 87.2 फीट पर पहुंच गया, जो अगस्त माह के निर्धारित उच्च स्तर पर है। स्थिति को देखते हुए सिंचाई विभाग ने झील के दोनों निकासी गेट दो-दो इंच खोल दिए हैं। यदि जलस्तर में गिरावट नहीं आई, तो पानी की निकासी और बढ़ाई जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून -(बड़ी खबर) सेवा का अधिकार अधिनियम के दायरे में आ गईं आठ विभागों की ये 41 सेवाएं, पढ़े खबर

 

 

बीते एक सप्ताह से जारी बारिश ने झील का जलस्तर लगातार ऊपर पहुंचा दिया है। ब्रिटिशकाल में तय मानकों से अधिक जलस्तर होने पर सिंचाई विभाग ने सुबह आपदा नियंत्रण कक्ष को गेट खोलने की सूचना दी। इसके बाद इंटरनेट मीडिया के माध्यम से झील के निचले क्षेत्रों — हरिनगर, धोबीघाट और वीरभट्टी के निवासियों को अलर्ट संदेश भेजा गया।

यह भी पढ़ें 👉  ऋषिकेश-देहरादून हाईवे पर भीषण हादसा: दो बसों और कार की टक्कर, मौके पर मची चीख-पुकार

 

 

पुलिस ने मुनादी कर लोगों से अपील की है कि वे निकासी नाले से दूर रहें। झील नियंत्रण कक्ष प्रभारी रमेश सिंह गैड़ा ने बताया कि फिलहाल दोनों गेटों से दो-दो इंच पानी छोड़ा जा रहा है, लेकिन यदि जलस्तर में तेजी से बढ़ोतरी जारी रही तो निकासी को और बढ़ाना पड़ेगा।

यह भी पढ़ें 👉  चमोली हादसा अपडेट- चमोली कंरट हादसेे मामले में इन दो अधिकारियों की जल्द हो सकती है गिरफ्तारी, पढ़े पूरी खबर।