उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

पीएम मोदी की अपील पर बोले सीएम धामी, कहा- ऊर्जा बचत और स्वदेशी अपनाना राष्ट्रहित में जरूरी

देहरादून न्यूज़– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पेट्रोल-डीजल और ऊर्जा संसाधनों के संयमित उपयोग की अपील के बाद उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी प्रदेशवासियों से राष्ट्रहित में योगदान देने की अपील की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऊर्जा संसाधनों की बचत केवल आर्थिक मजबूती का विषय नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर और सशक्त भारत के निर्माण का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

 

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की अपील देशहित में एक सकारात्मक पहल है और हर नागरिक को इसमें अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर लोग अनावश्यक विदेश यात्राओं से बचें, स्थानीय और स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता दें तथा पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने के लिए सार्वजनिक परिवहन का अधिक इस्तेमाल करें, तो इससे देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- यहाँ बाजार की दवा लिख रहे डॉक्टरों को नोटिस

 

सीएम ने लोगों से ऊर्जा की बचत करने, एक वर्ष तक स्वर्ण आभूषणों की खरीद से परहेज करने, खेती में रासायनिक उर्वरकों के बजाय प्राकृतिक खाद अपनाने और खाद्य तेल का सीमित उपयोग करने की भी अपील की। उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे संकल्प भी देशहित में बड़ा योगदान साबित हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  राज्य स्तरीय टेबल टेनिस टूर्नामेंट में नैनीताल की टीम रही ओवरऑल चैंपियन

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड के नागरिक हमेशा राष्ट्रहित के कार्यों में आगे रहे हैं। “वोकल फॉर लोकल” और “आत्मनिर्भर भारत” का सपना तभी साकार होगा, जब हर व्यक्ति अपनी जिम्मेदारी समझकर योगदान देगा। उन्होंने विश्वास जताया कि उत्तराखंड की जनता प्रधानमंत्री की अपील को जनआंदोलन का रूप देगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यूसीसी...अब सब रजिस्ट्रार कार्यालय में भी होंगे विवाह व वसीयत पंजीकरण, ये बाध्यता भी की गई खत्म

 

 

सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रहा है और जनता की सक्रिय भागीदारी से यह संकल्प और मजबूत होगा।