उत्तराखण्डकुमाऊं,

राजस्व गांव की मांग पर बिंदुखत्ता से लालकुआं तक जुलूस, क्रमिक अनशन शुरू

लालकुआं न्यूज़– बिंदुखत्ता को राजस्व गांव का दर्जा देने की अधिसूचना जारी करने समेत नौ सूत्रीय मांगों को लेकर कांग्रेस नेतृत्व वाले इंडिया गठबंधन ने शुक्रवार को शहीद स्मारक स्थल पर क्रमिक अनशन शुरू किया। आंदोलन के पहले दिन आठ ग्रामीण अनशन पर बैठे।

 

 

इससे पहले बिंदुखत्ता से लालकुआं तक जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया गया। शहीद स्मारक स्थल पर आयोजित सभा में पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल ने आठ ग्रामीणों को माला पहनाकर अनशन पर बैठाया। वक्ताओं ने बिंदुखत्ता को राजस्व गांव का दर्जा देने के साथ गौला नदी से होने वाले बाढ़ और भू-कटाव से बचाव के लिए तटबंध निर्माण तथा अशोक चक्र से सम्मानित शहीद मोहन नाथ गोस्वामी के नाम से स्वीकृत स्टेडियम का शीघ्र निर्माण कराने की मांग उठाई। सभा के बाद जुलूस रेलवे स्टेशन चौराहे तक पहुंचा, जहां प्रदर्शनकारियों ने मांगों के समर्थन में नारेबाजी की।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी ने नैनीताल को दी 112 करोड़ की सौगात, 17 विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास

 

 

इसके बाद जुलूस वापस शहीद स्मारक स्थल पहुंचा और क्रमिक अनशन शुरू किया गया। पहले दिन कुंदन सिंह मेहता, हेमवती नंदन दुर्गापाल, राजेंद्र सिंह चौहान, त्रिलोक सिंह मेहता, बीना जोशी, बिमला पाल, मीना कपिल, दीपा बिष्ट और उर्मिला धामी अनशन पर बैठे। इस दौरान हरेंद्र बोरा, प्रदीप सिंह बथ्याल, राजेंद्र सिंह खनवाल, पुष्कर सिंह दानू,

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहां कलयुगी गुरु ने नाबालिक छात्रा के घर में घुसकर किया गन्दा काम, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

 

 

 

गिरधर बम, गुरदयाल मेहरा, कैलाश पांडे, आनंद सिंह नेगी, शेखर जोशी, प्रमोद कॉलोनी, विजय सामंत, इंद्र सिंह पनेरी, एडवोकेट बालम बिष्ट, शंकर जोशी, किरन डालाकोटी, संध्या डालाकोटी, मुन्ना बिष्ट, रमेश कुमार, लक्ष्मण धपोला, पुष्कर दुबडिया, भुवन जोशी, बिशन दत्त जोशी, गोविंद दानू, विनोद बिष्ट, चंदन बोरा, फूला देवी और हेमा आर्य समेत सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- अब फर्जी तरीके से आयुष्मान कार्ड लेने वालों का इलाज करेगी प्रदेश की धामी सरकार, नए साल में लेगी ये फैसले