उत्तराखण्डकुमाऊं,

ऑपरेशन लंगड़ा: छात्रसंघ चुनाव फायरिंग कांड का आरोपी गगन रत्नपुरिया पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

रुद्रपुर न्यूज़– उधमसिंह नगर पुलिस का ऑपरेशन लंगड़ा लगातार जारी है। अपराध पर नकेल कसने और जिले को अपराधमुक्त बनाने के लिए एसएसपी मणिकांत मिश्रा की बड़ी कार्रवाई सामने आई है।

 

 

जानकारी के अनुसार छात्रसंघ चुनाव के नामांकन के दौरान फायरिंग करने वाला कुख्यात आरोपी गगन रत्नपुरिया पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने गगन को उसके तीन साथियों – मोहम्मद रजत, देवेंद्र कुमार और विपिन ठाकुर के साथ सितारगंज के शक्ति फार्म क्षेत्र से दबोचा।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून कैबिनेट बैठक: 27 प्रस्तावों पर मुहर, ₹1.11 लाख करोड़ का बजट होगा पेश; सेब नर्सरी, मधुमक्खी पालन और GST अपीलीय पीठ को मंजूरी

 

 

पुलिस की जवाबी कार्रवाई के दौरान गगन के पैर में गोली लग गई, जिसके बाद उसे पकड़ लिया गया। घटना के बाद एसएसपी मणिकांत मिश्रा और सीओ सितारगंज भूपेंद्र धोनी अस्पताल पहुंचे और घायल आरोपी गगन से पूछताछ की।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहां जंगल लकड़ी लेने गई महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में पैर फिसलकर हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम

 

 

गगन और उसके साथी पुलिस को चकमा देकर भागने की फिराक में थे, लेकिन ऑपरेशन लंगड़ा के तहत पुलिस की सतर्कता से उन्हें दबोच लिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ - सेंचुरी पल्प एन्ड पेपर में विश्व रक्तदान दिवस पर 195 लोगों ने किया रक्तदान

 

 

एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने साफ कहा है कि जिले में अपराध बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उनका सख्त संदेश है— “जिले में अगर अपराध किया तो घुटना जरूर फूटेगा।”