उत्तराखण्डकुमाऊं,

नैनीताल में 29 जुलाई को भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, डीएम ने सभी विभागों को किया हाई अलर्ट, 24 घंटे तैनात रहेंगी टीमें

नैनीताल न्यूज़- मौसम विभाग द्वारा 29 जुलाई (बुधवार) के लिए नैनीताल जिले में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किए जाने के बाद जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने सभी संबंधित विभागों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश जारी करते हुए किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तैयारी सुनिश्चित करने को कहा है।

 

 

जिलाधिकारी ने बताया कि भारी बारिश के दौरान भूस्खलन, सड़क धंसने और मलबा आने जैसी घटनाओं की आशंका को देखते हुए संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जाएगी। लोक निर्माण विभाग (PWD) को निर्देश दिए गए हैं कि सभी संवेदनशील मोटर मार्गों पर जेसीबी मशीनें और कर्मचारियों की टीमें 24 घंटे तैनात रहें, ताकि मार्ग अवरुद्ध होने की स्थिति में तत्काल यातायात बहाल किया जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ खून से सना मिला युवती का शव, धारदार हथियार से रेता गया गला, छानबीन में निकली दारोगा की बेटी

 

 

उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को मुख्यालय में उपस्थित रहने, मोबाइल फोन हर समय चालू रखने और किसी भी सूचना पर तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही तहसील स्तर पर गठित त्वरित प्रतिक्रिया दल (QRT) को भी पूरी तरह अलर्ट मोड में रखा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  पूरे उत्तराखंड में बारिश का दौर लगातार जारी, कई उड़ानें रद्द, दो दिन और रहेगा भारी वर्षा से खौफ का साया

 

 

डीएम ने कहा कि राहत एवं बचाव कार्यों के लिए आवश्यक सभी संसाधन पहले से तैयार रखें, ताकि किसी भी आपदा की स्थिति में बिना किसी देरी के प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

 

 

जिला प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें। विशेष रूप से नदी-नालों, गधेरों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों के आसपास जाने से परहेज करें तथा मौसम और प्रशासन द्वारा जारी एडवाइजरी का पालन करें।

यह भी पढ़ें 👉  उधमसिंह नगर पुलिस का यूपी में छापा, 300 पुलिसकर्मियों ने दी दबिश, 25 लोगों को लिया हिरासत में

 

 

आपातकालीन संपर्क नंबर:

  • जिला आपदा नियंत्रण कक्ष: 05942-231178, 05942-231179, 05942-231181
  • मोबाइल: 8272080884
  • टोल फ्री: 1077

 

 

प्रशासन ने कहा है कि किसी भी आपात स्थिति में इन नंबरों पर तत्काल संपर्क कर सहायता प्राप्त की जा सकती है।