उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,मौसममौसम

प्रदेश के इन सात जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, संवेदनशील इलाकों में जाने से बचें

प्रदेश के सात जिलों में आज शुक्रवार को भारी से भारी बारिश हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून, पौड़ी, टिहरी, हरिद्वार, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर और चंपावत जिले के कुछ इलाकों में तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- पुलिस मुख्यालय ने तीन दिन में बदला आदेश, अनुकंपा नहीं अब इस साल से होंगे वार्षिक ट्रांसफर

जबकि अल्मोड़ा, उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग और बागेश्वर में येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है इस सप्ताह प्रदेश भर के सभी जिलों में कई दौर की तेज बारिश होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- इंटरनेट मीडिया के इस ट्रेंड को फॉलो कर रहे दुनियाभर के लोग, अब पुलिस ने जारी किया अलर्ट, हो सकती है ठगी

 

ऐसे में संवेदनशील इलाकों में सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। साथ ही मौसम विभाग ने चारधाम जाने वाले यात्रियों एवं भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को अतिरिक्त सतर्कता बरते जाने की सलाह दी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- खाद्य पदार्थों में थूकने वालों पर अब नजर रखेगी LIU, पुलिस अलर्ट, डीजीपी ने दिए सभी पुलिस कप्तानों को ये निर्देश