उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार केंटर ने बाइक सवार को कुचला, मौके पर ही मौत

हल्द्वानी-रुद्रपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। गन्ना सेंटर के पास तेज रफ्तार और अनियंत्रित केंटर ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक सवार सड़क पर गिर गया और केंटर का पहिया उसके ऊपर से गुजर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक केंटर समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता में बजट पर चर्चा कार्यक्रम का आयोजन

 

 

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान शमशेर सिंह (47) निवासी गंगापुर कबड़वाल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शमशेर सिंह हल्द्वानी से मोटाहल्दू स्थित अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान रुद्रपुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार केंटर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वह सड़क पर गिर पड़े और केंटर का टायर उनके ऊपर से गुजर गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड पीसीएस-2024 मुख्य परीक्षा के लिए सात सितंबर से जमा कराएं शुल्क, आयोग ने जारी किया नोटिफिकेशन

 

 

हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लगने से कुछ समय के लिए जाम की स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही टीपी नगर पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची और यातायात को सुचारु कराया।

 

 

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं फरार केंटर चालक की तलाश तेज कर दी गई है। पुलिस घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। साथ ही संभावित ठिकानों पर दबिश देकर आरोपी चालक की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं -(बड़ी खबर) आखिरकार एक अरसे के बाद बड़ी आबादी को हल्दूचौड़ में बना 30 बेडो का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिला, विधायक डॉ0 मोहन बिष्ट ने किया शुभारंभ

 

 

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और आरोपी चालक को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हादसे के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।