उत्तराखण्डमौसममौसम

उत्तराखंड- आज फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, इस सात जिलों में आंधी के साथ ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट

पहाड़ से मैदान तक बदले मौसम के बाद भले ही रविवार को प्रदेशभर का मौसम सुहाना हुआ हो, लेकिन, आज सोमवार को एक बार फिर मौसम बदलने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र ने देहरादून समेत सात जिलों के कुछ इलाकों में तेज गर्जन और आंधी के साथ ओलावृष्टि होने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून कैबिनेट बैठक: 27 प्रस्तावों पर मुहर, ₹1.11 लाख करोड़ का बजट होगा पेश; सेब नर्सरी, मधुमक्खी पालन और GST अपीलीय पीठ को मंजूरी

मौसम विज्ञान केंद्र ने देहरादून, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, टिहरी, पौड़ी और हरिद्वार जिले के कुछ इलाकों में तेज गर्जन के साथ झोंकेदार हवाओं व ओलावृष्टि होने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जबकि पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चंपावत, नैनीताल और ऊधम सिंह नगर में भी कहीं-कहीं बिजली चमकने के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति किलोमीटर की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने के आसार हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ जंगल में गए भाइयों पर टस्कर का जानलेवा हमला, हाथी ने एक भाई को पटक कर मार डाला

इससे पहले बीते शनिवार को अचानक बदले मौसम के चलते आई आंधी से पहाड़ से लेकर मैदान तक तापमान में गिरावट दर्ज की गई थी। साथ ही कई जगहों पर जलभराव होने व पेड़ गिरने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा था।

यह भी पढ़ें 👉  पूर्व केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने 18 वीं लोकसभा में अध्यक्ष चुने जाने पर ओम बिरला जी से मुलाकात कर उनको बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की