उत्तराखण्डकुमाऊं,

राजस्व गांव की मांग को लेकर राजस्व गांव संघर्ष समिति के लोग भाजयुमो प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र कोश्यारी के नेतृत्व मे सीएम धामी से मिले, विलोपित घोषणा होगी पुनर्जीवित

लालकुआं न्यूज़– बिंदुखत्ता को राजस्व गांव का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर आज बिंदुखत्ता राजस्व गांव संघर्ष समिति के लोग मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिले। देहरादून स्थित मुख्यमंत्री आवास पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र कोश्यारी के नेतृत्व में पहुंचे 10 सदस्यीय शिष्टमंडल ने मुख्यमंत्री से भेंट कर बिंदुखत्ता को अभिलंब राजस्व गांव घोषित करने की मांग मजबूती से रखी।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून-(बड़ी खबर) राज्य के डिग्री कॉलेजों में दाखिले से वंचित छात्र- छात्राएं इस तारीख तक ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं।

 

 

इस अवसर पर भाजयुमो प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र कोश्यारी एवं संघर्ष समिति के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को मांग पत्र भी सौंपा।

 

मुख्यमंत्री से भेंट के दौरान संघर्ष समिति के प्रतिनिधियों ने बिंदुखत्ता को लेकर लंबे समय से चले आ रहे आंदोलन, क्षेत्र की जनभावनाओं तथा पूर्व में की गई लेकिन बाद में विलोपित कर दी गई मुख्यमंत्री घोषणा की जानकारी दी।

 

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ हुआ दर्दनाक सड़क हादसा, खाई में गिरी कार, तीन लोगो की दर्दनाक मौत

 

इस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बिंदुखत्ता को राजस्व गांव का दर्जा दिलाने का आश्वासन देते हुए विलोपित की गई घोषणा को पुनः मुख्यमंत्री की घोषणा में शामिल करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

 

 

मुख्यमंत्री ने मौके पर ही दूरभाष के माध्यम से संबंधित अधिकारियों को बिंदुखत्ता राजस्व गांव के प्रस्ताव को मुख्यमंत्री घोषणा में शामिल करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने जिलाधिकारी नैनीताल को संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ समन्वय बनाकर प्रक्रिया को शीघ्र आगे बढ़ाने को कहा।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं- यहाँ लालकुआँ पुलिस ने की तबाड़तोड़ कार्यवाही, लम्बे समय से फरार चल रहे 1 वारंटी व 1 शराब तस्कर को किया गिरफ्तार

 

 

मुख्यमंत्री से मिलने वाले शिष्टमंडल में भाजपा मंडल अध्यक्ष नवीन पपोला, प्रमोद कलोनी अर्जुन नाथ गोस्वामी, भरत नेगी, पूरन बोरा, कैप्टन प्रताप सिंह बिष्ट, कैप्टन दलवीर सिंह कफोला, चंचल सिंह कोरंगा, भुवन भट्ट, श्याम सिंह रावत शामिल रहे।