उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी- खाली प्लॉट से युवक का शव बरामद, पुलिस जांच में जुटी

हल्द्वानी न्यूज़– रामलीला मैदान के पास गुरुद्वारा के पीछे स्थित जगन्नाथ गली में शनिवार को सनसनी फैल गई, जब एक खाली प्लॉट से युवक का शव बरामद हुआ। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़ में दिनदहाड़े बन्द घर में हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, सोने-चॉदी के जेवरात व अवैध तमंचा सहित 2 गिरफ्तार

 

 

जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान सुभाष (निवासी कलकत्ता) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह हल्द्वानी में सोने की कारीगरी का काम करता था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में इस बार लोकसभा चुनाव में 75 फीसदी मतदान के लिए योजना तैयार, वोटरों को ऐसे किया जाएगा जागरूक

 

 

फिलहाल मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की बारीकी से जांच कर रही है और आसपास के लोगों से पूछताछ भी की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ मैक्स से भिड़ी पर्यटकों की कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, एक की मौत, पांच घायल, तीन को एम्स किया रेफर