उत्तराखण्डगढ़वाल,

हरिद्वार में ओवरटेक को लेकर दो पक्षों में मारपीट, हाईवे पर युवकों को अर्धनग्न कर पीटा; वीडियो वायरल

हरिद्वार: उत्तराखंड के हरिद्वार में कार ओवरटेक करने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला हाईवे पर हिंसक मारपीट तक पहुंच गया। पुराने रानीपुर मोड़ पर SMJN कॉलेज की गली के सामने देर रात दोनों पक्षों के 20 से अधिक युवक आपस में भिड़ गए। इस दौरान ईंट-पत्थर और लाठी-डंडों से हमला किया गया। मारपीट में युवकों के कपड़े तक फाड़ दिए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें युवक बीच सड़क पर एक-दूसरे से मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं।

 

 

कार ओवरटेक करने को लेकर शुरू हुआ विवाद

जानकारी के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच विवाद कार को आगे निकालने यानी ओवरटेक करने को लेकर शुरू हुआ था। पहले कहासुनी हुई और फिर गाली-गलौज के बाद मामला मारपीट तक पहुंच गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के 20 से अधिक युवक आमने-सामने आ गए और हाईवे पर ही एक-दूसरे पर हमला करने लगे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में रेलवे ट्रैक किनारे अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

 

 

सिर पर पत्थर मारकर गिराया, फाड़े कपड़े

मारपीट के दौरान एक युवक ने दूसरे युवक के सिर पर जोर से पत्थर मार दिया, जिससे वह सड़क पर गिर पड़ा। इसके बाद भी दोनों पक्षों के बीच हमला और मारपीट जारी रही। युवकों ने एक-दूसरे को सड़क पर गिराकर लात-घूंसे मारे। इस दौरान कुछ युवकों के कपड़े फाड़ दिए गए और उन्हें अर्धनग्न अवस्था में पीटा गया। हंगामे के बीच दुकानों के बाहर रखा सामान भी फेंक दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री श्री अजय भट्ट ने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी

 

 

हाईवे पर लगा जाम, लोगों में दहशत

सरेराह हुई इस हिंसक घटना से आसपास के दुकानदारों, स्थानीय लोगों और राहगीरों में दहशत फैल गई। मारपीट के चलते हाईवे पर यातायात भी प्रभावित हुआ और जाम की स्थिति बन गई। मौके पर मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

 

 

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ झूठ बोलकर दोस्त से कार लेकर नैनीताल घूमने निकला परिवार, कालाढूंगी-बाजपुर हाईवे हादसे में चार की मौत, तीन घायल

पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया

घटना की सूचना मिलने पर ज्वालापुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने मारपीट में शामिल बताए जा रहे कई लोगों को हिरासत में लिया है, जबकि कुछ युवक मौके से फरार हो गए। पुलिस फरार युवकों की तलाश कर रही है।

 

 

ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी चंद्रभान सिंह के अनुसार, रानीपुर मोड़ पर दो पक्षों के बीच मारपीट की सूचना मिलने पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।