उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

उत्तराखंड के 5 जिलों में बारिश की संभावना

देहरादून मौसम अपडेट: आज कल उत्तराखंड में पहाड़ से लेकर मैदान तक का मौसम साफ है। पर्वतीय जिलों में जहां ठंड का दौर जारी है वही मैदानी इलाकों में धीरे-धीरे तापमान बढ़ने लगा है।

राज्य मौसम विज्ञान देहरादून द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक आज 9 अप्रैल रविवार को प्रदेश के 05 पर्वतीय जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है। राज्य की मौसम रिपोर्ट में कहा गया है कि आज उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ जिलो के ऊंचाई वाले इलाकों में कहीं-कहीं बहुत हल्की बारिश गर्जन के साथ हो सकती है व साथ ही कहीं-कहीं बर्फबारी की भी संभावना जताई गई है। राज्य के शेष जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं- यहाँ लालकुआँ पुलिस ने की तबाड़तोड़ कार्यवाही, लम्बे समय से फरार चल रहे 1 वारंटी व 1 शराब तस्कर को किया गिरफ्तार

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक 10 से 12 अप्रैल तक राज्यभर में मौसम शुष्क रहेगा।

तापमान
शनिवार आठ अप्रैल की सुबह करीब पौने 11 बजे देहरादून का तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के करीब था। इसके अधिकतम 29 डिग्री और न्यूनतम 17 डिग्री रहने की संभावना है। कल नौ अप्रैल को भी इसी तरह का तापमान रहेगा। 10 अप्रैल को अधिकतम तापमान बढ़कर 30, 11 अप्रैल को 31 डिग्री हो जाएगा। इसके बाद 12 से 15 अप्रैल तक अलग अलग दिन अधिकतम तापमान 32, 33, 33, 33 डिग्री रहने की संभावना है।