आँचल दुग्ध संघ की 75वीं डायमंड जुबली की तैयारी तेज, महिला डेरी कर्मियों के लिए विशेष फैसले

लालकुआँ न्यूज़- आँचल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड की बोर्ड बैठक संघ कार्यालय में अध्यक्ष मुकेश बोरा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में महिला डेरी कर्मियों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए दीपावली पर्व पर उन्हें एरियल (विशेष बोनस) देने का अहम निर्णय लिया गया।
बैठक में संघ के प्रशासनिक भवन एवं मीटिंग हॉल के निर्माण कार्य को शीघ्र गति देने पर जोर दिया गया। साथ ही संघ की 75वीं डायमंड जुबली समारोह और सामान्य वार्षिक अधिवेशन को भव्य तरीके से आयोजित करने का प्रस्ताव भी पारित किया गया।
अध्यक्ष मुकेश बोरा ने कहा कि आँचल दुग्ध संघ अपने सभी सदस्यों और कर्मचारियों के परिश्रम एवं योगदान को हमेशा सम्मान देता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि उत्कृष्ट कार्य करने वालों को समय-समय पर प्रोत्साहित और पुरस्कृत किया जाएगा।
बैठक में संचालक मंडल सदस्य गोविन्द मेहता, कृष्ण कुमार शर्मा, आनन्द सिंह नेगी, किशन सिंह बिष्ट, महाप्रबंधक अनुराग शर्मा, वित्त प्रभारी उमेश पठालनी, विपणन प्रभारी संजय सिंह भाकुनी सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।
इस मौके पर महिला डेरी कर्मियों में दीपा देवी रैकवाल, दीपा देवी, खष्टी देवी, हेमा देवी, पुष्पा देवी, शांति कोरंगा, मुन्नी देवी आर्या एवं नीमा शाह विशेष रूप से मौजूद रहीं।

