उत्तराखण्डकुमाऊं,

नैनीताल- यहाँ सांड को पकड़ने में पालिका कर्मियों के छूटे पसीने, ऐसी हो गई सबकी हालत, पांच को पकड़कर भेजा हल्द्वानी गौशाला

भीमताल नगर पालिका क्षेत्र में लंबे समय से घूम रहे आवारा सांडों को सोमवार को पालिका और पशुपालन विभाग के कर्मियों ने पकड़कर हल्द्वानी गौशाला भेजा। पालिका कर्मियों को सांड़ पकड़ने के दौरान कड़ी मशक्कत का सामना करना पड़ा। सांडों ने पालिका कर्मियों को सड़क पर खुब दौड़ाया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- (बड़ी खबर) यहाँ विजलेंस टीम की बड़ी कार्यवाही, राजस्व निरीक्षक को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार

 

विधायक राम सिंह कैड़ा ने बताया कि डीएम और नगर निगम से वार्ता कर सोमवार को सांड पकड़ने के लिए हल्द्वानी और रुद्रपुर से वाहन बुलाकर पांच सांड पकड़कर गौशाला भेजे गए। कैड़ा ने कहा कि मंगलवार को भी सांड पकड़े जाएंगे। ताकि सांडों के आतंक से लोगों को राहत मिल सके।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ झोलाछाप के क्लीनिक पर प्रसव के दौरान महिला की मौत, क्लीनिक संचालक सहित स्टाफ मौके से हुआ फरार

 

इस दौरान ईओ उदयवीर सिंह, योगेश तिवारी, कमलेश रावत, अनिल चनौतिया, पुष्कर मेहरा, पंकज जोशी, सुनीता पांडे, कम ल जोशी, गोपाल कृष्ण भट्ट, शरद पांडे आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  लोक सभा चुनाव- 10 मार्च के बाद कांग्रेस कर सकती है उत्तराखंड में प्रत्याशियों की घोषणा, पैनल में 16 नाम केंद्रीय चुनाव समिति को भेजे