उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

उत्तराखंड में इस दिन सार्वजनिक अवकाश घोषित, बैंकों में भी रहेगा अवकाश

देहरादून न्यूज़– उत्तराखंड सरकार ने दशहरा (महानवमी) पर्व पर सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया है। शासन की ओर से जारी विज्ञप्ति संख्या-1958/xxxi(15)G/24-74 (सा0)/2016, दिनांक 30 दिसम्बर, 2024 में आंशिक संशोधन करते हुए आगामी 01 अक्टूबर 2025 (बुधवार) को राज्य सरकार के सभी कार्यालयों में सार्वजनिक अवकाश रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  (इनसे सीखें) राष्ट्रीय खेल दिवस पर मुख्यमंत्री ने बिंदुखत्ता के कनिष्क जोशी को किया सम्मानित

 

 

शासनादेश के अनुसार, दशहरा (महानवमी) को पहले निर्बन्धित अवकाश के रूप में घोषित किया गया था। लेकिन अब इसे सार्वजनिक अवकाश में बदल दिया गया है। यानी इस दिन राज्य सरकार के समस्त कार्यालयों के साथ-साथ शैक्षणिक संस्थान भी बंद रहेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: गैस गोदामों में भीड़ न लगाएं, घर-घर होगी सिलेंडर की डिलीवरी – डीएम ललित मोहन रयाल

 

 

साथ ही, निगोशिएबुल इन्स्ट्रूमेंट एक्ट, 1881 के अंतर्गत प्रदेशभर के बैंक, कोषागार और उपकोषागारों में भी अवकाश रहेगा।

 

 

शासन ने स्पष्ट किया है कि उक्त विज्ञप्ति को केवल इसी सीमा तक संशोधित माना जाएगा, अन्य सभी शर्तें पूर्ववत रहेंगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- (बड़ी खबर) भाजपा के पाले में आई बागेश्वर की सीट, 2810 मतों से जीतीं पार्वती दास