उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

उत्तराखंड में 7 जून तक बारिश का दौर जारी, पहाड़ों में बर्फबारी के आसार; मौसम विभाग का यलो अलर्ट

उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग ने राज्य के सभी जिलों में आज बारिश की संभावना जताई है। पहाड़ी क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं, जबकि 4000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के भी आसार हैं।

 

 

मौसम विभाग ने प्रदेश के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार कई क्षेत्रों में गर्जना के साथ आकाशीय बिजली चमकने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है। इसे देखते हुए लोगों को सतर्क रहने और खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार भूमि खरीद घोटाला: IAS अधिकारियों कर्मेंद्र सिंह और वरुण चौधरी को नहीं मिली राहत, छह माह और बढ़ा निलंबन

 

 

मैदानी जिलों में कहीं-कहीं बहुत हल्की बारिश होने की संभावना है, जबकि अधिकांश स्थानों पर मौसम सामान्य बना रह सकता है। मौसम विभाग का अनुमान है कि प्रदेश में 7 जून तक मौसम का यही मिजाज बना रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में नामांकनपत्रों की जांच के बाद सात नामांकन हुए खारिज, अब मैदान में 56 उम्मीदवार

 

 

अगले तीन दिनों का मौसम पूर्वानुमान

3 जून:
राज्य के पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश और गर्जन के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। वहीं मैदानी जिलों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है।

 

4 जून:
पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं। मैदानी इलाकों में मौसम सामान्य और शुष्क रहने का अनुमान है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- यहाँ मिली 25 वर्षीय अज्ञात युवती की लाश, सीने पर गुदा था 'अजीम' नाम, पुलिस जांच में जुटी

 

5 जून:
पर्वतीय जिलों के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और गर्जना के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। वहीं मैदानी क्षेत्रों में भी कहीं-कहीं बहुत हल्की बारिश और गरज-चमक की संभावना जताई गई है।

 

 

मौसम विभाग ने विशेष रूप से ऊंचाई वाले क्षेत्रों में रहने वाले लोगों, पर्यटकों और यात्रियों से मौसम अपडेट पर नजर बनाए रखने और सावधानी बरतने की अपील की है।