उत्तराखण्डजॉब अलर्ट,

देहरादून – प्रदेश में माध्यमिक शिक्षा संवर्ग के तहत 285 विशेष शिक्षकों की होगी भर्ती

देहरादून न्यूज़- प्रदेश में माध्यमिक शिक्षा संवर्ग के तहत 285 विशेष शिक्षकों की भर्ती होगी। हर ब्लॉक में तीन शिक्षकों को नियुक्ति दी जाएगी। कैबिनेट में प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  नए संसद भवन में कार्यवाही शुरू होने के बाद पुराने का क्या होगा? जानें नए संसद में क्या-क्या है खास

कैबिनेट में आए प्रस्ताव के तहत विद्यालयों में सेवानिवृत्त शिक्षकों को तत्कालीन व्यवस्था के तहत नियुक्ति दी जाएगी। राज्य के सरकारी विद्यालयों में कक्षा 1 से 12वीं तक 3,400 दिव्यांग बच्चे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी से पिथौरागढ़-मुनस्यारी-चंपावत के लिए हेली सेवा हुई शुरू, सीएम धामी ने किया वर्चुअल शुभारंभ, जानें शेड्यूल

इनमें से कक्षा 9वीं से 12वीं तक 894 दिव्यांग बच्चे चिह्नित किए गए हैं। विशेष शिक्षकों की नियुक्ति के मामले में सुप्रीम कोर्ट से भी आदेश जारी किया गया है। समग्र शिक्षा में आउटसोर्स से 161 शिक्षक रखे जाएंगे। विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, विभाग में इसकी प्रक्रिया चल रही है।

यह भी पढ़ें 👉  मोबाइल एप पर भी बनाए जा सकेंगे अब आयुष्मान कार्ड, एनएचए टीम ने कार्ड बनाने की दिक्कत को किया अब दूर