उत्तराखण्डकुमाऊं,नैनीताल न्यूज़, nanital news,

उत्तराखंड- सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने जम्मू-कश्मीर के राजौरी में तैनात लांस नायक संजय बिष्ट के शहीद होने पर शोक संवेदना की व्यक्त

देहरादून न्यूज़- सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने जम्मू-कश्मीर के राजौरी में तैनात उत्तराखंड के नैनीताल जिले के रातीघाट निवासी वीर जवान लांस नायक संजय बिष्ट का आतंकियों से मुठभेड़ में शहीद होने पर गहरी शोक संवेदना प्रकट की।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- यहाँ ट्रैफिक नियमों को तोड़ने वाले 413 चालकों एवं सार्वजनिक स्थान पर नशा करने वाले 30 व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस ने की कार्यवाही


उन्होंने भगवान से अमर बलिदानी की आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोक संतृप्त परिवार को यह वियोग सहन करने की प्रार्थना की। गौरतलब है कि आतंकवादियों के साथ जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में बुधवार को सुरक्षाबलों की मुठभेड़ हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- UKSSSC कनिष्ठ सहायक टंकण परीक्षा: 18 अगस्त से शुरू, 12 अगस्त से डाउनलोड करें प्रवेश पत्र"

इस मुठभेड़ में उत्तराखंड के नैनीताल जनपद के रातीघाट के हली गांव का रहने वाले वीर जवान संजय बिष्ट मातृभूमि की रक्षा करते हुए शहीद हो गये।

यह भी पढ़ें 👉  लेह-लद्दाख घूमने गए हल्द्वानी के कारोबारी की संदिग्ध मौत, क्षेत्र में शोक